राजनांदगांव। शहर के राज इम्पीरियल होटल में सोमवार सुबह एक युवक ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अंबागढ़ चौकी निवासी शुभम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शुभम शनिवार सुबह लगभग 11 बजे होटल में आया था और कमरा नंबर 306 में ठहरा हुआ था।
बताया जाता है कि शुभम पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान था। उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी और वह किसी काम-धंधे में नहीं था। होटल के कमरे से नशे की गोलियां मिली हैं जिनका सेवन कर उसने जान दी है।
जब सुबह कमरे का दरवाजा काफी देर तक नहीं खुला तो होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर देखा तो शुभम मृत अवस्था में मिला। घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें उसने अपने घरवालों से माफी मांगते हुए लिखा है कि वह अपनी इच्छा से यह कदम उठा रहा है।
पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
