Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर युवक से 36 लाख की ठगी
    छत्तीसगढ़

    शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर युवक से 36 लाख की ठगी

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 17, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसा ही एक मामला डोंगरगढ़ में सामने आया है, जहां टिकरापारा निवासी आशुतोष उपाध्याय से अज्ञात मोबाइल धारकों ने शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 36 लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।
    आशुतोष उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि वह सात अगस्त 2025 से तीन सितंबर 2025 के बीच ट्विटर पर बने एके मंधान नामक अकाउंट से जुड़े ग्रुप एजेंल फोरम के संपर्क में आया। इस ग्रुप में स्वयं को गोकूल लारोईया और भाग्यश्री बताने वाले व्यक्तियों ने स्टाक मार्केट विशेषज्ञ बताया और उसे रोजाना निवेश के सुझाव देने लगे। गोकूल लारोईया ने बताया कि प्री-मार्केट ट्रेडिंग से हर दिन पांच से 20 प्रतिशत तक का लाभ मिलेगा, जिसके लिए उसे वेबसाइट पर अकाउंट बनाने को कहा गया। वेबसाइट पर पंजीयन के बाद पीड़ित ने आधार, पैन और बैंक विवरण साझा किया। इसके बाद कथित ठगों ने उसे अकाउंट सक्रिय करने के लिए पांच लाख रुपये जमा करने को कहा।
    शुरुआत में आशुतोष ने दिए गए बैंक खातों में रकम जमा कर ट्रेडिंग शुरू की। कुछ दिनों तक मामूली लाभ दिखाकर विश्वास दिलाया गया। फिर गोकूल लारोईया ने विक्रांत इंजीनियरिंग नामक आईपीओ में निवेश का प्रस्ताव रखा, यह कहते हुए कि बाजार मूल्य से कम दर पर शेयर मिलेंगे और बड़ी कमाई होगी। उसके झांसे में आकर पीड़ित ने अपने पास की बचत और लोन लेकर अलग-अलग एक्सिस बैंक, यस बैंक, आइसीआइसीआइ बैंक, इंडसइंड बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, एयू स्माल फाइनेंस बैंक और बंधन बैंक के अलग-अलग खातों में किस्तों में कुल 46 लाख रुपये जमा कर दिए। बाद में जब उसने रकम वापस मांगनी चाही तो कथित ठगों ने फीस के नाम पर 50 लाख रुपये और जमा करने को कहा, अन्यथा अकाउंट ब्लाक करने की धमकी दी।
    आशुतोष को धीरे-धीरे एहसास हुआ कि वह साइबर ठगों के गिरोह का शिकार हो गया है। उसने सभी चैट, ट्रांजेक्शन और लिंक का ब्यौरा पुलिस को दिया। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि आरोपितों ने फर्जी वेबसाइट और ग्रुप के जरिये निवेश का झांसा देकर आनलाइन ठगी की है। डोंगरगढ़ पुलिस ने आशुतोष उपाध्याय के आवेदन पर बीएनएस की धारा 318 (4), 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब संदिग्ध मोबाइल नंबरों और बैंक खातों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.