Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले को ऊर्जा के क्षेत्र में बनाए सशक्त : कलेक्टर
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से राजनांदगांव जिले को ऊर्जा के क्षेत्र में बनाए सशक्त : कलेक्टर

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के मद्देनजर बैंकर्स, वेंडर्स एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना शासन की महती योजना है। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जनमानस को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करें तथा उनकी आवश्यकता एवं क्षमता के अनुरूप बैंकर्स ऋण प्रदान करें। हितग्राहियों को ऋण लेने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इस योजना के अंतर्गत आवेदन की प्रक्रिया को सरल करते हुए अधिक से अधिक जनमानस को इस योजना से लाभान्वित करने के लिए बैंकर्स को आवेदनों को स्वीकृति प्रदान करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने सभी वेंडर्स से कहा कि उपभोक्ताओं को सुविधाएं प्रदान करने के लिए यथाशीघ्र सोलर प्लांट लगाएं। इसमें विलंब नहीं होना चाहिए। सभी वेंडर्स ईमानदारी एवं पारदर्शिता के साथ कार्य करें। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि राजनांदगांव को ऊर्जा के क्षेत्र में सशक्त बनाएं। शहरी कालोनी में रूपटाप सोलर प्लांट लगाने के लिए जनमानस को प्रोत्साहित करें। ग्रुप हाऊसिंग सोसायटी के लिए भी अनुदान का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि योजना के क्रियान्वयन के लिए आने वाले सप्ताह में विद्युत विभाग के जेई स्तर की बैठक ली जाएगी।
    कलेक्टर जितेन्द्र यादव कहा कि छत पर प्लांट की स्थापना के बाद वचुअल नेट मीटर स्थापित होने से उपभोक्ताओं को सोलर प्लांट के माध्यम से उत्पादन होने वाले विद्युत की सही जानकारी प्राप्त होगी। इसके साथ ही बिजली बिल में कमी एवं बिजली की बचत की सटीक जानकारी मिलेगी। उन्होंने बैंकर्स से कहा कि हितग्राहियों को समय पर सब्सिडी मिल जानी चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि ईएमआई को ध्यान में रखते हुए रियायती ब्याज दर पर उपभोक्ताओं को ऋण प्रदान करें। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनमानस को लाभान्वित करने के लिए मिशन मोड में कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनमानस एक किलोवाट, दो किलोवाट एवं तीन किलोवाट तक रूपटाप सोलर प्लांट लगा सकते है। शासन की ओर से एक किलोवाट में 45 हजार रूपए, दो किलोवाट में 90 हजार रूपए तथा तीन किलोवाट में 1 लाख 8 हजार रूपए का अनुदान मिलेगा। अतिरिक्त बिजली का उत्पादन तथा उसकी बिक्री से उपभोक्ताओं को अतिरिक्त लाभ होगा। सीएसपीडीसीएल के ग्रिड में संरक्षित कर आगामी माह के उपयोग हेतु उपलब्ध रहेगी। जिसका फायदा लाभार्थी घरेलू उपभोक्ता को निरंतर प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर कार्यपालन अभियंता छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित मुकेश साहू सहित बैंकर्स, वेंडर्स उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.