Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » शिवनाथ तट विकास समिति में स्थानियों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश
    छत्तीसगढ़

    शिवनाथ तट विकास समिति में स्थानियों की अनदेखी पर फूटा आक्रोश

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शिवनाथ नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में बसे रहवासियों का आक्रोश अब फूटने लगा है। मोहारा से गुजरने वाली जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के विकास और आपदा प्रबंधन हेतु गठित शिवनाथ तट क्षेत्रीय विकास समिति में स्थानियों की अनदेखी को लेकर विरोध तेज हो गया है। समिति में बाहरी लोगों को जगह दिए जाने से नाराज तटवासी अब लामबंद हो गए हैं। लोगों का कहना है कि समिति में वे चेहरे शामिल किए गए हैं, जिनका न तो क्षेत्र से कोई वास्ता है और न ही आपदा के समय उनकी कोई भूमिका रही है।
    रहवासियों का कहना है कि हर साल बाढ़ जैसी आपदाओं का सामना करने वाले स्थानीय लोग ही सबसे पहले राहत और बचाव के कार्यों में आगे आते हैं। वे अपनी जान की बाजी लगाकर मदद करते हैं, लेकिन समिति में उनकी आवाज को अनदेखा कर दिया गया है। वहीं पदाधिकारी केवल कागजों में सक्रिय रहते हैं और श्रेय लेने से नहीं चूकते।
    मोहारा निवासी पीलेश्वर (पिंटू) देवांगन ने कहा कि बाढ़ जैसी आपदाओं की पीड़ा वही समझ सकता है, जो उसे झेलता है। मगर समिति में ऐसे लोगों को जिम्मेदारी दी गई है जिन्हें न तो क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी है और न ही समय पर उनकी उपस्थिति होती है। समिति का गठन तटीय विकास और आपदा प्रबंधन के उद्देश्य से हुआ है, ऐसे में जरूरी है कि इसमें स्थानीय और सक्रिय लोगों को ही शामिल किया जाए।
    मोहारा, सिंगदई, मोहड़, हल्दी सहित आसपास के गाँवों के लोगों ने समिति के वर्तमान स्वरूप को लेकर कड़ा विरोध जताया है। लोगों का कहना है कि जब तक समिति में तटवासी लोगों को प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा, तब तक वह जनहित में कार्य नहीं कर सकती। अब यह मामला सिर्फ विरोध तक सीमित नहीं रहा, बल्कि रहवासी समिति को भंग करने की मांग को लेकर जल्द ही उच्च स्तर पर आवाज उठाने की तैयारी में हैं।
    स्थानियों की इस पहल से साफ है कि अब समिति में पारदर्शिता और क्षेत्रीय सहभागिता सुनिश्चित किए बिना काम आगे नहीं बढ़ पाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.