Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » करवा चौथ की रात घर में हुई चोरी का पर्दाफाश, महिला सहित प्रेमी गिरफ्तार
    छत्तीसगढ़

    करवा चौथ की रात घर में हुई चोरी का पर्दाफाश, महिला सहित प्रेमी गिरफ्तार

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। करवा चौथ की रात जब पूरा परिवार पूजा और व्रत के बाद चैन की नींद सो रहा था, उसी समय घर के भीतर भरोसे को तोड़ती एक बड़ी चोरी की वारदात हो गई। पर ठेलकाडीह पुलिस ने महज़ 24 घंटे के भीतर इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चोरी की गई जेवरात, नकदी और मोबाइल फोन समेत घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद कर ली है।

    प्रार्थीया माही जंघेल निवासी ग्राम भरदाखुर्द थाना ठेलकाडीह ने 10 अक्टूबर को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी रिश्तेदार सुरेखा वर्मा करवा चौथ के दिन पूजा में शामिल होने उसके घर आई थी। रात में दोनों महिलाएं एक ही कमरे में सोईं। परंतु रात करीब 2 बजे जब माही के पति लाकेश्वर जंघेल की नींद खुली, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाज़ा बाहर से बंद है और सुरेखा वर्मा गायब है।
    जब घर की तलाशी ली गई, तो पूजा कक्ष में रखी पेटी से चांदी के पायल, बिछिया, अंगूठी, ताबीज, राखी, नकदी 3000 और रेडमी कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 21,000) गायब मिले।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी एवं पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। मुखबिर से सूचना मिला कि सुरेखा वर्मा को खैरागढ़ में एक युवक के साथ देखा गया है। ठेलकाडीह पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम रवाना की और सुरेखा वर्मा एवं उसके प्रेमी कमल नारायण वर्मा निवासी पचपेडी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों ने चोरी की वारदात को स्वीकार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के मेमोरण्डम पर चोरी की गई माल को बरामद किया, जिसमें शामिल हैं। चांदी के कुल 13 जेवर पायल, बिछिया, अंगूठी, चंदा, ताबीज, राखी,1000 नकद, रेडमी मोबाइल फोन घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सीजी 08 ई 7716 सहित सभी वस्तुओं को पुलिस ने विधिवत जब्त कीं।

    आरोप सिद्ध होने पर 12 अक्टूबर 2025 को दोनों आरोपियों सुरेखा पति इलेन्द्र वर्मा उम्र 26 वर्ष निवासी भरदाखुर्द कमल नारायण पिता स्व. खोरबहरा वर्मा उम्र 35 वर्ष निवासी पचपेडी को गिरफ्तार कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.