Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » बिजली के दाम में वृद्धि भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट : कुलबीर सिंह छाबड़ा
    छत्तीसगढ़

    बिजली के दाम में वृद्धि भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट : कुलबीर सिंह छाबड़ा

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailOctober 13, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छग की भाजपा सरकार हाफ बिजली बिल योजना बंद कर लाखों गरीब जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ किया है। पूर्ववती कांग्रेस सरकार की हाफ बिजली बिल योजना के तहत 400 यूनिट की सीमा की छूट दी थी जिसे बंद कर बेतहाशा मूल्य वृद्धि कर भाजपा सरकार की प्रायोजित लूट रही है। बढ़े हुए बिजली बिल से आमजनों में काफी आक्रोश दिख रहा है जिसको लेकर शहर कांग्रेस द्वारा सोमवार को विद्युत विभाग का घेराव तालेबंदी कर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर कांग्रेस कमेटी के महामंत्री अमित चंद्रवंशी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा के नेतृत्व में 13 अक्टूबर सोमवार को कैलाश नगर स्थित विद्युत कार्यालय का विरोध प्रदर्शन कर तालेबंदी की गई।
    शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने सांय सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के समय 5 वर्षों तक बिजली उपभोक्ताओं को 400 यूनिट बिजली बिल हॉफ योजना दी जा रही थी उसे भाजपा सरकार द्वारा बंद कर दिया गया है उसे पुनः चालू कराने व स्मार्ट मीटर को बंद करने और विद्युत विभाग पर लगातार विद्युत कटौती की जा रही जिसको लेकर कार्यालय में तालेबंदी की गई। कांग्रेस की मांग है कि प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को रोजगार तो नहीं दे पाई किन्तु वहीं सरकार जनता को लूटने में लगी है। वहीं कांग्रेस सरकार के समय लोगों रोजगार देेने कई योजनाएं संचालित थी जिसे सांय सरकार द्वारा बंद कर दिया गया। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार बिजली बिल हॉफ योजना शुरू किया जिससे प्रदेश के 54 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिलता था उसे छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने बंद कर हर उपभोक्ता का औसतन बिजली बिल दुगुना हो गया है। बढ़े हुए बिजली बिल के कारण जनता परेशान हो गई है। कांग्रेस पार्टी राज्य की भाजपा सरकार के ऐसे अन्यायपूर्ण फैसले का विरोध करती है, कोयला हमारा, पानी हमारा, जमीन हमारी और हमें ही महंगे दर पर बिजली बेचा जा रहा है, भाजपा अपना खजाना भरने में लगी है।

    भाजपा सरकार प्रदेश की जनता को प्रताड़ित किया जा रहा है वह निंदनीय है, हम कांग्रेसजन इस जनविरोधी निर्णय के खिलाफ जमीन की लड़ाई लड़ने तैयार है।

    विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी प्रेमचंद बाफना, रमेश डाकलिया, कुतबुद्दीन सोलंकी, इकरामुद्दीन सोलंकी, जयनारायण सिंह, पूर्व महापौर हेमा देशमुख, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, अशोक फडनवीस, रूबी गरचा, हफीज खान, पंकज बांधव, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष शारदा तिवारी, विकास त्रिपाठी, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नासिर जिंदरान, मोहनी सिन्हा, अभिमन्यु मिश्रा, उत्तर ब्लाक अध्यक्ष माया शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद अमिन हुद्दा, सतीश मसीह, छोटेलाल रामटेके, शकील रिजवी, अमित खंडेलवाल, भरत सोनी, बबलू कसार, मुस्तफा जोया, सुरेन्द्र देवांगन, अरशद खान, खिलेश बंजारे, भूषण शर्मा, दुलारी साहू, नवीन जायसवाल, मनीष साहू, नारायण सोनी, प्रतिमा बंजारे, अंकेश बाफना, संजय साहू, डा.राकेश कुमार, अनिल ठाकुर, निकाल नकवी, संदीप जायसवाल, विनोद यादव, नीरज कन्नौजे, रूपेश साहू, मोहम्मद इब्राहिम, नासिर खान, दीनू साहू, संदीप सोनी, अवधेश प्रजापति, अमित जंघेल, शिवम गढ़पायले, चेतन सिन्हा, हर्ष खोब्रागढ़े, शौर्य वैष्णव, ठाकुराम साहू, रूद्र राजपूत, रामनाथ निर्मलकर, दुर्गेश धीवर, परस लहरे, मोहन खरे, इशांक खान, प्रदीप यादव सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे। उपस्थित कांग्रेसजनों का ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली ने आभार व्यक्त किया।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20262 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20261 Views

    जिला कांग्रेस में चार संगठनात्मक नियुक्तियां : चुम्मन व प्रकाश बने प्रवक्ता, अमित को सोशल मीडिया की कमान

    July 29, 20261 Views

    बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री : छत्तीसगढ़ में उद्योग स्थापना को लेकर हुई सकारात्मक चर्चा

    August 24, 20251 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.