Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का डेढ़ साल बाद खुलासा : गनियारी में दादी-पोती की हत्या का पर्दाफाश
    छत्तीसगढ़

    सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड का डेढ़ साल बाद खुलासा : गनियारी में दादी-पोती की हत्या का पर्दाफाश

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 11, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    दुर्ग। पुलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गनियारी में 06 मार्च 2024 को हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस सनसनीखेज वारदात में एक वृद्धा और उसकी नाबालिग पोती की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी चुमेन्द्र उर्फ लल्ला निषाद (23) और उसके साथी पंकज उर्फ पवित्र निषाद (30) को गिरफ्तार कर लिया है। हत्याकांड का कारण अवैध संबंध उजागर होने का भय बताया जा रहा है।
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर गठित विशेष टीम और एसीसीयू की संयुक्त कार्रवाई में इस हत्याकांड का खुलासा हुआ।

    यह था हत्याकांड का कारण
    पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी चुमेन्द्र निषाद के मृतिका (नाबालिग पोती) के साथ अवैध संबंध थे। 19 फरवरी 2024 को चुमेन्द्र की सगाई हो चुकी थी। मृतिका को इस बात का पता चला तो उसने यह संबंध उजागर करने की धमकी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को यह भी शक था कि नाबालिग मृतिका तीन माह से गर्भवती थी। बदनामी के डर और अवैध संबंध के खुलासे के भय से चुमेन्द्र ने अपने शराब तस्कर साथियों पंकज निषाद और एक अन्य फरार आरोपी के साथ मिलकर नाबालिग को रास्ते से हटाने की योजना बनाई।

    ऐसे दिया गया वारदात को अंजाम
    योजना के तहत, घटना की रात (करीब 1 से 1:30 बजे) चुमेन्द्र अपने साथियों के साथ स्कॉर्पियो (CG 06, E 6666) में मृतिका के घर के पास पहुंचा। चुमेन्द्र ने नाबालिग को घर से भगाकर शादी करने का झांसा दिया, लेकिन उसके मना करने पर वह आग बबूला हो गया।
    गुस्से में आकर चुमेन्द्र ने वहीं पड़े टंगिया से नाबालिग पर प्राणघातक हमला किया और चिल्लाने पर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। शोर सुनकर दादी के उठने पर उसने चाकू से उनके गले पर वार किया। दादी जान बचाने के लिए बाहर भागी, लेकिन आरोपी ने उन्हें पकड़कर कई बार चाकू से हमला किया और घसीटकर अंदर ले आया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटना में प्रयुक्त चाकू और अपने हाथ तालाब में धोकर अपने घर चले गए।

    विवेचना में प्रयोग किए गए हाईटेक टेस्ट
    घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम बनाकर 62 संदेहियों से पूछताछ की। हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने के लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL), फिंगर प्रिंट और डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंची थी।
    पुलिस ने वैज्ञानिक पद्धति का सहारा लेते हुए संदेहियों का पॉलीग्राफ, ब्रेनमेपिंग और नार्को टेस्ट अहमदाबाद एवं रायपुर में कराया। इन टेस्टों से प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर प्रमुख संदेहियों से सख्ती से पूछताछ की गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    मृतिका और आरोपी एक ही गांव के
    गिरफ्तार आरोपी चुमेन्द्र और पंकज दोनों मृतिका के गांव के रहने वाले हैं और आपराधिक प्रवृत्ति के हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में भी मारपीट और आबकारी एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं।
    पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त धारदार चाकू, 02 मोबाइल और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो वाहन जब्त कर लिया है। पुलिस ने मामले में धारा 302, 450, 201 और 120 (बी) आईपीसी के तहत अपराध दर्ज किया है। एक अन्य फरार आरोपी की तलाश जारी है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.