डोंगरगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विजयादशमी उत्सव अंतर्गत लाल बहादुर नगर मंडल में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृशक्ति ने पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का आत्मीय स्वागत किया।
कार्यक्रम में चारभाठा मंडल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता निभाई। पथ संचलन के माध्यम से स्वयंसेवकों ने गांवों का भ्रमण कर राष्ट्र सेवा का संदेश दिया। संचलन के पश्चात मंचीय कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता विष्णु साव, सामाजिक समरसता विभाग संयोजक, राजनांदगांव ने प्रेरणादायी उद्बोधन देते हुए संघ के मूल सिद्धांतों और राष्ट्र निर्माण में इसके योगदान को रेखांकित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि अभय बाजपाई, खंड संघचालक जागेश्वर निषाद, नगर पंचायत अध्यक्ष देवेंद्र साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज कांडे सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
संघ शताब्दी वर्ष के तहत यह आयोजन समाज में राष्ट्रप्रेम, सेवा और समरसता के भाव को जाग्रत करने की दिशा में एक सार्थक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
