Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर तेज हुई हलचल, संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षक
    छत्तीसगढ़

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष चयन को लेकर तेज हुई हलचल, संगठन सृजन अभियान के तहत दिल्ली से पहुंचे पर्यवेक्षक

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष चयन पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा मोहला-मानपुर जिला मुख्यालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने प्रेस वार्ता कर संगठन सृजन अभियान की विस्तार से जानकारी दी, वहीं जिलाध्यक्ष चयन को लेकर कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से रायशुमारी की।
    जिलाध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन से अधिक दावेदारों ने पर्यवेक्षक के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया। इनमें वर्तमान कार्यकारी जिलाध्यक्ष एवं यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष भी शामिल हैं।
    चरण सिंह सपरा ने कहा कि अहमदाबाद अधिवेशन में यह तय किया गया था कि कांग्रेस संगठन को सशक्त करने के लिए जिला स्तर पर नए और मजबूत चेहरों को मौका दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी नहीं की जाएगी, बल्कि उन्हें संगठन में आगे प्रमोट किया जाएगा।
    उन्होंने कहा कि जिला संगठन की मजबूती के लिए जरूरी है कि जिला अध्यक्ष व जिला कार्यकारिणी के बीच बेहतर समन्वय हो। इसी उद्देश्य से संगठन सृजन अभियान देशभर में चलाया जा रहा है, जिससे पार्टी के ढांचे को नए स्वरूप में मजबूती दी जा सके।
    प्रेस वार्ता के दौरान सपरा ने जिले में कांग्रेस संगठन में चल रही अंदरूनी खींचतान, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल मानिकपुरी के इस्तीफे और जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस की हार जैसे मुद्दों पर भी अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी। उन्होंने कहा कि संगठन में बदलाव प्रक्रिया स्वाभाविक है और नए नेतृत्व के आने से संगठन में नई ऊर्जा का संचार होगा।
    पर्यवेक्षक चरण सिंह सपरा ने स्थानीय पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से एक-एक कर चर्चा की। सभी की राय लेकर उन्होंने जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों के आवेदन भी प्राप्त किए। अब इन सभी फीडबैक और दस्तावेजों को दिल्ली भेजा जाएगा, जहां पार्टी का शीर्ष नेतृत्व अंतिम निर्णय लेगा।
    फिलहाल सभी की निगाहें इस पर टिकी हैं कि मोहला-मानपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष की कमान किसे सौंपी जाएगी। दावेदारों में कई वरिष्ठ और युवा चेहरों के बीच मुकाबला है। अब हाईकमान के फैसले का इंतजार किया जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.