Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » राजनांदगांव-डोंगरगढ़ को मिली नई सौगात : राजनांदगांव व डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का हुआ संयुक्त लोकार्पण
    छत्तीसगढ़

    राजनांदगांव-डोंगरगढ़ को मिली नई सौगात : राजनांदगांव व डोंगरगढ़ में पर्यटक सूचना केंद्रों का हुआ संयुक्त लोकार्पण

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaOctober 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से राजनांदगांव और डोंगरगढ़ को पर्यटन विकास की नई सौगात के तहत पर्यटन सूचना केंद्र मिला। आज 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार को संध्या 6.30 बजे गौरव पथ स्थित चौपाटी, विश्राम गृह के सामने आयोजित समारोह में राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ में नवनिर्मित सूचना केंद्रों का संयुक्त शुभारंभ और लोकार्पण माननीय विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर रमन सिंह जी ने किया।

    डॉक्टर रमन सिंह जी ने अपने संबोधन में कहा कि टूरिज्म बोर्ड के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने अध्यक्ष बनते ही अपने संक्षिप्त कार्यकाल में उल्लेखनीय कार्य किया है,राज्य के पर्यटन विकास के लिए ये शुभ संकेत है।
    इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए माननीय सांसद राजनांदगांव श्री संतोष पांडे जी ने कहा कि राजनांदगांव और डोंगरगढ़ में पर्यटन सूचना केंद्र की स्थापना से जिले सहित देशी विदेशी पर्यटक छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों की जानकारी के साथ ही जिले की पर्यटन विशेषताओं से भी परिचित होंगे।

    अति विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद डोंगरगढ़ श्री रमन डोंगरे,पूर्व विधायक श्री रामजी भारती व श्री विनोद खांडेकर,माननीय महापौर राजनांदगांव श्री मधुसूदन यादव, माननीय अध्यक्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक श्री सचिन बघेल तथा अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

    छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने अपने स्वागत भाषण और प्रतिवेदन में कहा कि इन सूचना केंद्रों की स्थापना से पर्यटकों को यात्रा मार्ग, ठहरने की सुविधा, धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों तथा स्थानीय कला-संस्कृति की जानकारी सहज रूप से मिल सकेगी। यह पहल जिले में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सहायक सिद्ध होगी।

    आयोजन में छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की उपमहाप्रबंधक श्रीमती पूनम शर्मा,वरिष्ठ अधिकारीगण,जिले के जनप्रतिनिधियों सचिन गोलछा जी, खूब चंद पारख जी, कोमल सिंह राजपूत जी, पार्षद खेमिन यादव जी, मोना गोसाई जी, मणि भास्कर जी जी,रेणु मेश्राम जी, लता महोबिया जी, माधुरी जैन जी,मंजू साहू जी, संगीता शुक्ला,सुधा पवार, अनीता फ्रांसिस, और सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संगठनों और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी भी रही।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.