Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » बचत उत्सव पर उठे सवाल, अब्दुल कलाम का हमला – कहा, ‘जीएसटी बना आर्थिक गुलामी का कारण’
    छत्तीसगढ़

    बचत उत्सव पर उठे सवाल, अब्दुल कलाम का हमला – कहा, ‘जीएसटी बना आर्थिक गुलामी का कारण’

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 28, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी रिफॉर्म को ‘बचत उत्सव’ बताए जाने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय समन्वयक एवं राजस्थान-ओडिशा प्रभारी अब्दुल कलाम ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बचत उत्सव कहना चोर की दाढ़ी में तिनका जैसी बात है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते आठ वर्षों में जीएसटी की अनियमितताओं के चलते प्रदेश के गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों से करोड़ों रुपये की वसूली की गई है।
    अब्दुल कलाम ने जीएसटी को गब्बर सिंह टैक्स की संज्ञा देते हुए कहा कि इससे आम लोगों की जेब पर बुरा असर पड़ा है। उनकी बचत खत्म हो गई, कर्ज का बोझ बढ़ा और आर्थिक हालात चरमरा गए। कलाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार जीएसटी के जटिल स्लैब सिस्टम में बदलाव की मांग की थी, लेकिन मोदी सरकार ने मनमानी करते हुए इसे दूसरी आजादी बताकर जनता पर थोप दिया।
    कलाम ने दावा किया कि बीते आठ सालों में प्रदेश के किसानों से कृषि यंत्र, कीटनाशक, ट्रैक्टर और अन्य उपकरणों पर जीएसटी के नाम पर लगभग 6000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वसूली हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि गरीब व मध्यमवर्गीय परिवारों से हर माह औसतन 9 हजार रुपये की वसूली की गई, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति और बिगड़ती चली गई।
    उन्होंने कहा कि जीएसटी लागू होने के बाद से उद्योग व व्यापार जगत पर इसका बेहद नकारात्मक असर पड़ा है, जिससे व्यापारी आज तक उबर नहीं पाए हैं। जीएसटी विभाग पर व्यापारियों, उद्योगपतियों और ठेकेदारों को डराकर अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया गया।
    केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी में केवल दो स्लैब होने के दावे को खारिज करते हुए अब्दुल कलाम ने कहा कि वर्तमान में भी जीएसटी में कुल छह प्रकार के स्लैब मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि 40 वस्तुओं पर जीएसटी दरें बढ़ाई गई हैं, जिनमें 17 वस्तुओं पर टैक्स 28 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत कर दिया गया है, जबकि 19 वस्तुओं को 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत में लाया गया है।
    कलाम ने कहा कि 35 से अधिक कृषि उत्पाद अब भी जीएसटी के दायरे में हैं। सोने-चांदी पर भी तीन प्रकार के जीएसटी दरें लागू है-5 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 40 प्रतिशत। साथ ही जीरो और निल रेटेड स्लैब भी मौजूद हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि जीएसटी 2.0 में कुल 6 स्लैब लागू हैं।
    उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जीएसटी को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रही है। बचत उत्सव जैसे जुमलों से आम जनता को गुमराह किया जा रहा है, जबकि हकीकत यह है कि जीएसटी लागू होने के बाद से देश का गरीब और किसान सबसे ज्यादा आर्थिक रूप से प्रताड़ित हुआ है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.