Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » राष्ट्रीय स्तर पर चमका राजनांदगांव, जल संरक्षण में देश के श्रेष्ठ जिलों में शामिल
    छत्तीसगढ़

    राष्ट्रीय स्तर पर चमका राजनांदगांव, जल संरक्षण में देश के श्रेष्ठ जिलों में शामिल

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा देशभर में जन भागीदारी से जल संचय विषय पर आयोजित राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में राजनांदगांव जिले ने देश में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट जिलों में चयनित हुआ है। जल शक्ति मंत्रालय द्वारा जिले को 2 करोड़ रूपए की अवार्ड राशि से सम्मानित किया जाएगा। राजनांदगांव जिले ने जल संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों से छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। राजनांदगांव के जनता एवं सभी के सामूहिक प्रयासों से कारगर परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस सफलता का श्रेय राजनांदगांव जिले के सामुदायिक संगठनों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, उद्योग-व्यापार जगत के उद्यमियों और स्थानीय प्रशासन के मैदानी स्तर पर कार्य करने वाले अंतिम कर्मचारी एवं मेहनतकश श्रमिको के संयुक्त प्रयासों को है।
    गौरतलब है कि जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सैकड़ों संरचनाओं का निर्माण जन सहयोग से किया गया। ग्रामीण स्तर पर पानी बचाने के लिए विभिन्न अभियानों का संचालन किया गया। जनभागीदारी को केंद्र में रखकर स्थायी समाधान तैयार किए गए। इन्हीं सतत प्रयासों ने राजनांदगांव को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई और जिले को टॉप-3 जिलों में शामिल किया। जिले की पद्मश्री फूलबासन यादव एवं उनके समूह ने नीर एवं नारी जल यात्रा निकालकर समाज में जागरूकता की अनूठी मिसाल पेश की। उनके नेतृत्व और समूह की सक्रियता ने जल संरक्षण अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया। महिलाओं की यह भागीदारी इस सफलता की प्रमुख आधारशिला साबित हुई। उल्लेखनीय है कि जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा यह प्रतिस्पर्धा देशभर के जिलों में जल संरक्षण, संवर्धन एवं प्रबंधन में सामुदायिक भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। संरचनाओं, नवाचार, जन-जागरूकता और स्थायित्व को प्रमुख मानदंड बनाया गया। राजनांदगांव जिले की यह महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित करती है कि जन-भागीदारी से ही स्थायी जल समाधान संभव है। यह सफलता पूरे राज्य और देश के अन्य जिलों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बन रही है। अब आवश्यकता है कि हम सभी राजनांदगांव के जनसामान्य जल के उपयोग और संरक्षण को तथा भू-जल संवर्धन को अधिक से अधिक प्राथमिकता देकर अपने आने वाले कल के लिए अधिक से अधिक संरक्षित करें क्योंकि जल है तो ही कल है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.