डोंगरगढ़। मंर नवरात्र पर्व के अवसर पर मां बम्लेश्वरी के दर्शन हेतु उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच अपने परिजनों से बिछड़े 41 श्रद्धालुओं को राजनांदगांव पुलिस ने खोजकर सुरक्षित रूप से उनके परिजनों से मिलाया।
पिछले चार दिनों में मेले की भीड़ में 25 बच्चे, 7 युवक-युवतियां तथा 9 वृद्धजन अपने परिजनों से अलग हो गए थे। मेला ड्यूटी में तैनात पुलिस बल ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए संचार साधनों और सीसीटीवी कैमरों की मदद से इन सभी को सुरक्षित तलाश कर उनके परिवार वालों को सुपुर्द किया।
नवरात्रि पर्व के मद्देनज़र राजनांदगांव पुलिस ने डोंगरगढ़ मेला क्षेत्र में 1000 से अधिक पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। क्षीरपानी में स्थापित सीसीटीवी कंट्रोल रूम से ऊपर मंदिर से नीचे मंदिर तक का लगातार वीडियो मॉनिटरिंग की जा रही है।
मेला क्षेत्र में किसी श्रद्धालु के गुम होने की सूचना मिलते ही पुलिस बल द्वारा तुरंत ही संचार माध्यमों, सीसीटीवी फुटेज और मेला नियंत्रण कक्ष के जरिए सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जा रहा है। इसी समन्वय के चलते चार दिनों में बिछड़े 41 लोगों को सफलतापूर्वक उनके परिवार से मिलाया गया।
बिछड़े परिजनों को पाकर लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी साफ नजर आई। श्रद्धालुओं ने राजनांदगांव पुलिस की इस सराहनीय एवं मानवीय पहल के लिए आभार व्यक्त किया।
राजनांदगांव पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मेले में अपने बच्चों एवं बुजुर्गों को अपने साथ रखें, उनका हाथ थामे रहें। यदि कोई परिजन गुम हो जाए तो तुरंत छीरपानी या नीचे मंदिर स्थित पुलिस सहायता केंद्र में सूचना दें।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
