राजनांदगांव। राजनांदगांव के पटरी पार क्षेत्र से हॉकी में एक बड़ी सफलता सामने आई है। चिखली स्कूल मैदान में संचालित निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण केंद्र से 5 खिलाड़ियों का चयन 25वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता के लिए हुआ है। ये प्रतियोगिता 27 से 30 सितंबर तक रायपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी, जहां ये खिलाड़ी दुर्ग संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता के लिए रवाना होते समय क्षेत्र की माताओं ने खिलाड़ियों को तिलक लगाकर आशीर्वाद दिया और विजय भवः कहकर उन्हें रायपुर के लिए विदा किया। चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग से पुष्पिता साहू (लक्ष्य पब्लिक स्कूल), द्विशा निषाद (राजेश्वरी करुणा स्कूल), घनिष्ठा साहू (वेसलियन स्कूल), मोनिष्का विश्वकर्मा (विनायक पब्लिक स्कूल) और बालक वर्ग से दक्ष चौबे (रॉयल किड्स कान्वेंट) शामिल हैं।
इस प्रशिक्षण केंद्र को रुद्राक्षम् वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित किया जा रहा है, जिसकी शुरुआत छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी की मंशा के अनुरूप की गई थी। पिछले आठ महीनों से यहाँ प्रतिदिन सुबह 5.30 से 7.30 बजे तक चिखली स्कूल मैदान में और शाम 4.30 से 6.30 बजे तक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में अभ्यास कराया जा रहा है।
यहां अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी एवं एनआईएस गोल्ड मेडलिस्ट कोच मृणाल चौबे के नेतृत्व में 250 से अधिक खिलाड़ी प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। शाम के सत्र में खेलो इंडिया कोच शकील अहमद और आरती शेंडे भी विशेष मार्गदर्शन दे रहे हैं।
चयनित खिलाड़ी वरिष्ठ प्रशिक्षक किशोर धीवर और चन्द्रहास साहू के मार्गदर्शन में राज्य स्तरीय मुकाबलों में हिस्सा लेंगे। टीम मैनेजर की जिम्मेदारी दिलीप रावत और महिमा यादव को सौंपी गई है।
खिलाड़ियों की इस सफलता पर छत्तीसगढ़ हॉकी अध्यक्ष फिरोज अंसारी, जिला हॉकी संघ सचिव शिवनारायण धकेता, वरिष्ठ खिलाड़ी नरेश डाकलिया, नीलम जैन, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश डाकलिया, प्रकाश शर्मा, अजय झा, अनूप श्रीवास्तव, कुमार स्वामी, प्रशिक्षक भूषण साव, ए. एक्का, अनुराज श्रीवास्तव, गुणवंत पटेल, महेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रिंस भाटिया, अब्दुल कादिर, दिग्विजय श्रीवास्तव, प्राचार्य योगेश द्विवेदी, जिला क्रीड़ा अधिकारी देवेंद्र ठाकुर, रुद्राक्षम् अध्यक्ष विष्णुनंद चौबे, साईं प्रशिक्षक परमजीत सिंह, खेल प्रशिक्षक हनीफ कुरैशी व हारुन खान ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से न सिर्फ राज्य बल्कि देश को भी आगे चलकर गौरवान्वित करने की उम्मीद है। अगर ये प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, तो राष्ट्रीय चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
