Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » बिजली बिलों की मार से जनता बेहाल, आफताब अहमद ने सरकार को घेरा, कहा-वादा सस्ता बिजली का था, मिला तिगुना झटका
    छत्तीसगढ़

    बिजली बिलों की मार से जनता बेहाल, आफताब अहमद ने सरकार को घेरा, कहा-वादा सस्ता बिजली का था, मिला तिगुना झटका

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रदेश में बढ़ते बिजली बिल और लगातार हो रही बिजली कटौती को लेकर यूथ कांग्रेस के महासचिव आफताब अहमद ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने विधानसभा चुनाव के समय जनता को मोदी की गारंटी के नाम पर 24/7 बिजली और सस्ते बिल का वादा किया था, लेकिन अब स्थिति बिल्कुल उलट है।
    उन्होंने भाजपा के चुनावी घोषणा पत्र का हवाला देते हुए कहा कि भाजपा ने 400 यूनिट तक हाफ बिजली बिल की कांग्रेस सरकार की योजना को खत्म कर दिया है। इससे प्रदेश के करीब 60 लाख उपभोक्ताओं पर दो से तीन गुना बिल का बोझ आ गया है।
    आफताब अहमद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में जनता पहले ही महंगाई से त्रस्त है, ऊपर से बढ़े हुए बिजली बिल और कटौती ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। छत्तीसगढ़ एक बिजली सरप्लस राज्य होने के बावजूद, यहां की जनता को महंगी बिजली दी जा रही है। उन्होंने सवाल किया कि जब हमारे पास जंगल, कोयला और पानी जैसी प्राकृतिक संपदा है तो बिजली महंगी क्यों?
    यूथ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि भाजपा ने बिजली बिल हाफ करने का वादा किया था, लेकिन अब तो बिजली की आपूर्ति ही आधी कर दी गई है। गांवों में रोजाना 6-7 घंटे बिजली गुल रहना सामान्य बात हो गई है। कई क्षेत्रों में तो लगातार दो-दो दिन तक बिजली नहीं आती। किसान खेती के सीजन में सबसे ज्यादा परेशान हैं और कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन और चक्काजाम हो रहे हैं, लेकिन सरकार मौन है।
    आफताब अहमद ने कहा कि अगर यही हाल रहा तो वो दिन दूर नहीं जब छत्तीसगढ़ की जनता को लालटेन और चिमनी के सहारे गुजारा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के साथ है और अगर जल्द ही समाधान नहीं निकला तो यूथ कांग्रेस सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.