राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर पशुधन विकास विभाग द्वारा 26 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर तथा 27 एवं 28 सितम्बर 2025 को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक विश्व रैबिज दिवस के उपलक्ष्य में निःशुल्क मेगा कैम्प का आयोजन जिला पशु चिकित्सालय राजनांदगांव में किया गया है। पशु मेला एवं पशु चिकित्सा शिविर में उन्नत नस्ल के बछड़ा-बछिया, गाय, बकरा-बकरी, मुर्गा-मुर्गी का पशु प्रदर्शनी किया जाएगा। साथ ही पशुओं का सीबीसी, एलएफटी, आरएफटी, फीकल एवं यूरिन टेस्ट निःशुल्क किया जाएगा। निःशुल्क मेगा कैम्प में पालतू श्वान में एंटी रेबीज का टीकाकरण निःशुल्क कृमिक नाशक दवा, डॉग एनिमल बर्थ कंट्रोल प्रोग्राम के तहत नसबंदी ऑपरेशन के साथ ही गौवंशीय एवं भैंसवंशीय पशुओं के लिए भी शिविर में कृमिनाशक औषधि का वितरण होगा। मादा पशुओं में निःशुल्क गर्भ परीक्षण एवं कृत्रिम गर्भाधान का कार्य किया जाएगा। पशु चिकित्सकों द्वारा मादा पशुओं मे बांझ निवारण हेतु निःशुल्क परामर्श दिया जाएगा। पशुधन विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। पशुधन विकास विभाग द्वारा पशु पालकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर शिविर का लाभ ले सकते है। शिविर के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए जिला पशु चिकित्सालय प्रभारी डॉ. तरूण रामटेके के मोबाइल नंबर 8839367911 पर संपर्क किया जा सकता है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
