राजनांदगांव। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दिनांक 11 सितंबर को हुई मारपीट और चाकूबाजी की घटना में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। आरोपी लक्ष्मीकांत जोशी उर्फ पप्पू जोशी पिता भारतलाल जोशी, उम्र-26 वर्ष, निवासी-स्टेशनपारा, शिक्षक नगर, वार्ड नं. 04, कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। उसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार बटनदार चाकू भी जप्त किया गया है।
घटना की रिपोर्ट प्रार्थी रामचंद्र वर्मा पिता छगन वर्मा ने थाना खैरागढ़ में दर्ज कराई। प्रार्थी ने बताया कि वह अपनी बहनों को लेकर मोटरसाइकिल से राजनांदगांव आया था और दोपहर लगभग 3 बजे नगर निगम कार्यालय के सामने बस स्टॉप पर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी नशे की हालत में आकर गाली-गलौच करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की और अपने धारदार चाकू से बांये हाथ की उंगली में वार कर चोट पहुंचाई, साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू की टीम ने आरोपी की घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से बटनदार चाकू बरामद हुआ, जिसके आधार पर धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जुड़ी।
आरोपी को 12 सितंबर को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश कर जेल भेजा गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चाकूबाजी और असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई में निरीक्षक रामेन्द्र सिंह, सउनि इसराफिल खान, प्रधान आरक्षक मिलन साहू, आरक्षक प्रयांष सिंह, राजा बारले, रामेश्वर हिरवानी एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
