गंडई। जिला ज्ञब्ळ पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत गुरुवार को थाना गंडई क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने, हुड़दंग और हंगामा करने वाले 50 से अधिक लोगों को थाने बुलाकर परेड कराई गई। थाना परिसर में ही इन सभी को सख्त चेतावनी दी गई और नशे के दुष्प्रभावों पर निबंध भी लिखवाया गया।
पुलिस की इस अनूठी कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोगों ने थाना प्रभारी राजेश देवदास की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सख्ती से सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने की घटनाओं में कमी आएगी।
इससे एक दिन पूर्व थाना खैरागढ़ क्षेत्र में भी इसी तरह की कार्यवाही की गई थी। वहां भी नशे में उपद्रव करने वालों को पकड़कर थाने में बिठाया गया और नशा छोड़ने की समझाइश दी गई।
जिला केसीजी पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। नशाखोरी और उससे जुड़ी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस मुहिम में सहभागी बनें और नशामुक्त शहर बनाने में सहयोग करें।
गंडई क्षेत्र में लगातार शराबियों की शिकायतें मिल रही थीं। जैसे ही पुलिस हरकत में आई, नशेबाजों को समझ में आ गया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना अब भारी पड़ सकता है। थाना परिसर में हुए इस अनुशासनात्मक अभ्यास के बाद अब क्षेत्र में नशेड़ियों की गतिविधियों पर लगाम लगने की उम्मीद है।
गंडई थाना प्रभारी राजेश देवदास का कहना है कि नशे से समाज और परिवार दोनों प्रभावित होते हैं। पुलिस का यह अभियान सराहनीय है। ऐसे प्रयासों से ही हम एक स्वस्थ समाज की ओर बढ़ सकते हैं।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
