Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » विधानसभा अध्यक्ष ने बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी
    छत्तीसगढ़

    विधानसभा अध्यक्ष ने बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नगर पालिक निगम राजनांदगांव के बजरंगपुर-नवागांव प्रकरण में पीड़ित परिवारों से बजरंगपुर-नवागांव वार्ड में पहुंचकर मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव की शांति और सौहार्द्र के लिए प्रदेश में एक अलग पहचान हैे और इसे संस्कारधानी भी कहते है। विगत दिनों बजरंगपुर-नवागांव वार्ड में घटित हिंसा एवं हत्याकांड एक दुखद घटना है। नशे की गिरफ्त में आकर बिना किसी कारण के चाकूबाजी की घटना हुई और एक परिवार को बचाते हुए राजेश ढीमर की मृत्यु हो गई। चाकूबाजी की अन्य दूसरी घटना में सचिन दास मानिकपुरी एवं किशन राजपूत की हत्या की गई। पुलिस की शुरूआती कार्रवाई में पहली रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तोड़-फोड़ की घटना की सूचना मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाती तो यह घटना इस प्रकार का स्वरूप नहीं लेती। इस घटना के लिए थाना प्रभारी का दोष दिखाई देता है और उस पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष ने इस घटना में शामिल होने वाले अन्य लोगों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि नवागांव से चिखली तक के क्षेत्र में एक पुलिस चौकी खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वहां तत्काल पुलिस चौकी की स्थापना की सहमति प्रदान की है। विधानसभा अध्यक्ष ने तात्कालिक मदद की दृष्टि से मृतक युवा राजेश ढीमर, सचिन दास मानिकपुरी एवं किशन राजपूत के परिवारों को स्वच्छानुदान अंतर्गत एक-एक लाख रूपए की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। उन्होंने किशन राजपूत के परिवार के लिए अनुकम्पा नियुक्ति की घोषणा की। राजेश ढीमर की पत्नी को जॉब प्लेसमेंट में नौकरी दिलाने के लिए निर्देशित किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि शराब एवं नशे के खिलाफ जिले में सतत अभियान चलाने की आवश्यकता है। सुरक्षा के मद्देनजर इन क्षेत्रों में लगातार पुलिस पेट्रोलिंग के निर्देश दिए। उन्होंने इन क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान महापौर मधुसूदन यादव, कोमल सिंह राजपूत, पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.