Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सूर्यरथ करेगा गांव-गांव सौर ऊर्जा का प्रचार, मुफ्त बिजली से जागरूक होंगे ग्रामीण
    छत्तीसगढ़

    सूर्यरथ करेगा गांव-गांव सौर ऊर्जा का प्रचार, मुफ्त बिजली से जागरूक होंगे ग्रामीण

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार-प्रसार के लिए अब गांव-गांव सूर्यरथ पहुंचेगा। बुधवार को कलेक्टोरेट परिसर से अपर कलेक्टर जी.आर. मरकाम ने सूर्यरथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर डी.आर. ध्रुव, डीईओ फत्तेराम कोसरिया, कार्यपालन अभियंता अनिल गुप्ता, अमित श्रीवास्तव, मनोज नेताम, सनानंद तारम समेत बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

    लोगों को देगा योजना की जानकारी

    सूर्यरथ जिले के विभिन्न ग्रामों का भ्रमण कर ग्रामीणों को योजना की पूरी जानकारी देगा। इसमें रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने की प्रक्रिया, पीएम सूर्य घर मोबाइल ऐप और पोर्टल के माध्यम से आवेदन पंजीकरण, सब्सिडी और वित्तीय सहायता से जुड़ी जानकारियां शामिल हैं।

    कम लागत में मिलेगा सोलर प्लांट, बिल होगा शून्य

    विभागीय अधिकारियों ने बताया कि योजना के तहत 1 किलोवाट के सोलर प्लांट पर 45,000 रुपए, 2 किलोवाट पर 90,000 रुपए और 3 किलोवाट पर 1.08 लाख रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। उपभोक्ताओं को केवल 10% डाउन पेमेंट करना होगा, बाकी राशि 6-7% ब्याज दर पर 10 साल की अवधि में फाइनेंस की जा सकेगी।
    3 किलोवाट क्षमता वाला सोलर प्लांट हर महीने लगभग 300 से 350 यूनिट बिजली उत्पन्न करेगा। उपयोगकर्ता इस बिजली का खुद उपयोग कर सकेंगे, जबकि अतिरिक्त बिजली बिजली विभाग द्वारा खरीदी जाएगी। इससे उपभोक्ताओं का बिल या तो शून्य हो जाएगा या बहुत कम आएगा।

    अब तक मिले 722 आवेदन, 15 घरों में लगा सोलर प्लांट

    जिले में अब तक इस योजना के अंतर्गत कुल 722 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 721 उपभोक्ताओं को तकनीकी स्वीकृति दी जा चुकी है। इनमें से 15 घरों में सोलर पैनल स्थापित हो चुके हैं और इन उपभोक्ताओं को सब्सिडी भी जारी की जा चुकी है।

    ऊर्जा में आत्मनिर्भरता की ओर कदम

    जिला प्रशासन और बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में योजना का लाभ उठाने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि यह योजना न सिर्फ मुफ्त, स्वच्छ और सतत ऊर्जा का माध्यम है, बल्कि इससे उपभोक्ता ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेंगे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.