Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » शहर में दहशत फैलाने वाले 5 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए
    छत्तीसगढ़

    शहर में दहशत फैलाने वाले 5 असामाजिक तत्व जेल भेजे गए

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शहर के प्रमुख क्षेत्रों में शांति भंग कर आम नागरिकों को परेशान करने वाले 5 असामाजिक युवकों को कोतवाली पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। आरोपियों द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाकर राहगीरों से झगड़ा, छेड़छाड़ और मारपीट की जा रही थी।
    दिनांक 10 सितम्बर को सायं पुलिस को सूचना मिली कि बजरंग चौक, संगम चौक तुलसीपुर और अटल आवास केशर नगर क्षेत्रों में कुछ युवक गुट बनाकर दहशत फैला रहे हैं। राहगीरों से बदसलूकी, गाली-गलौज और मारपीट की घटनाएं सामने आईं।
    सूचना पर तुरंत कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक रामेन्द्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन युवक पुलिस पर ही हमलावर हो गए। इसके बाद पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 170 के तहत सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार किया और धारा 126, 135 (3) के तहत कार्यवाही करते हुए उन्हें कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल वारंट जारी कर सभी को जिला जेल भेज दिया गया।
    गिरफ्तार युवकों में नितेष हुमने पिता टिकाराम हुमने, उम्र-29 वर्ष, निवासी-केशर नगर, गायत्री स्कूल के पास, अजय चंद्रिकापुरे पिता गणेश चंद्रिकापुरे, उम्र-18 वर्ष, निवासी-केशर नगर, गायत्री स्कूल के पास, युवराज सिंह पिता स्व. राजकिशोर राजपूत, उम्र-21 वर्ष, निवासी-तुलसीपुर, बजरंग चौक, सिद्धार्थ लहरे पिता गोवर्धन लहरे, उम्र-19 वर्ष, निवासी-न्यू सिविल लाइन, वैभव सेन उर्फ विक्की सेन पिता सुरेश सेन, उम्र-18 वर्ष, निवासी-तुलसीपुरए बजरंग चौक शामिल है।
    इस कार्रवाई को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैषाली जैन और सीएसपी पुष्पेन्द्र नायक के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया।
    पुलिस विभाग ने साफ किया है कि शहर की शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.