राजनांदगांव। शिक्षक दिवस के अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला बागतराई, संकुल डीलापहरी, जिला-राजनांदगांव में विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों का भावपूर्ण सम्मान किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में हर्षोल्लास और सांस्कृतिक वातावरण के बीच किया गया।
इस अवसर पर प्रधान पाठक श्रीमती संध्या चुनारकर ने कहा कि शिक्षक केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं रहते, वे बच्चों के संपूर्ण व्यक्तित्व के निर्माण में मार्गदर्शक की भूमिका निभाते हैं। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की स्मृति में मनाया जाने वाला यह दिन शिक्षकों के प्रति आदर और कृतज्ञता प्रकट करने का महत्वपूर्ण अवसर है।
सहायक शिक्षक श्रीमती रमशीला सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि एक अच्छा विद्यार्थी वही होता है जो अपने शिक्षक का सम्मान करता है और शिक्षा को आत्मसात करता है। शिक्षा केवल किताबों में नहीं, आचरण में दिखनी चाहिए।
वहीं सहायक शिक्षक श्रीमती आरती जायसवाल ने कहा कि श्शिक्षक और छात्र के बीच विश्वास और सम्मान का संबंध होना चाहिए। यही रिश्ता आगे चलकर समाज के निर्माण में सहायक बनता है।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से शिक्षकों का मन मोहा। बच्चों द्वारा बनाए गए शुभकामना कार्ड्स और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को उल्लासपूर्ण बना दिया।
अंत में शिक्षकों ने बच्चों के उत्साह और प्रेम के लिए आभार प्रकट किया और उन्हें शिक्षा, अनुशासन व संस्कार के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
