Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » 18 सितंबर को मोर मकान मोर आस योजना में होगा आवासों का लॉटरी से वितरण
    छत्तीसगढ़

    18 सितंबर को मोर मकान मोर आस योजना में होगा आवासों का लॉटरी से वितरण

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत नगर निगम द्वारा संचालित “मोर मकान मोर आस” योजना अब किराए के घर में रहने वालों को अपना पक्का मकान देने जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 18 सितंबर को दोपहर 3:30 बजे निगम सभागार में लॉटरी के जरिए पात्र आवेदकों को आवास का आवंटन किया जाएगा।

    नगर निगम द्वारा अब तक 1340 बहुमंजिला आवासों का निर्माण लखोली, पेण्ड्री, मोहारा और रेवाडीह क्षेत्रों में पूरा कर लिया गया है, वहीं 590 आवास निर्माणाधीन हैं। योजना के तहत पात्र लोगों को केवल लागत मूल्य पर आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

    नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि पहले चरण में 191 आवेदकों को आवास दिए जा चुके हैं। अब दावा-आपत्ति प्रक्रिया के बाद 822 पात्र आवेदकों में से जिन लोगों ने परियोजना के अनुसार निर्धारित राशि जमा कर दी है, उन्हें लॉटरी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

    निर्माणाधीन मकानों के लिए 10% राशि अग्रिम, शेष 10 किस्तों में
    आयुक्त ने बताया कि जिन मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें लाभार्थियों को एकमुश्त अंशदान राशि जमा करनी होगी। जबकि निर्माणाधीन मकानों के लिए कुल लागत का 10% अग्रिम जमा करना होगा और शेष राशि 10 महीने में किस्तों के रूप में देनी होगी।

    इन निर्माणाधीन परियोजनाओं का विवरण इस प्रकार है:

    लखोली: 272 यूनिट, लागत ₹2,74,044 प्रति यूनिट

    रेवाडीह-पेण्ड्री: 258 यूनिट, लागत ₹2,91,027 प्रति यूनिट

    पेण्ड्री-मोहारा: 870 यूनिट, लागत ₹2,80,115 प्रति यूनिट

    सभी निर्माणाधीन मकान एक वर्ष के भीतर पूर्ण कर लिए जाएंगे। हितग्राही अपने मकान को बनते हुए देख सकेंगे।

    बिचौलियों से रहें सावधान, निगम से सीधे करें संपर्क
    आयुक्त ने स्पष्ट किया कि नागरिक किसी भी बिचौलिए से दूर रहें और मकान दिलाने या फ्लोर चयन (नीचे या ऊपर की मंजिल) के नाम पर किसी को पैसा न दें। निगम को शिकायतें मिल रही हैं कि कुछ लोग खुद को निगम से जुड़ा बताकर आवंटन के नाम पर पैसे मांग रहे हैं, जबकि उनका निगम से कोई संबंध नहीं है।

    “किसी भी व्यक्ति से कोई लेनदेन न करें। ऐसे लोगों से सतर्क रहें और सीधे निगम कार्यालय में संपर्क करें।” — आयुक्त अतुल विश्वकर्मा

    पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा आवंटन
    योजना के नोडल अधिकारी दीपक कुमार खांडे ने बताया कि जिन आवेदकों ने निर्धारित राशि जमा की है, उनमें से कम से कम 10 या अधिक की राशि जमा होने पर लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जाती है। यह एक सतत प्रक्रिया है और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर सभी पात्रों को आवास दिया जा रहा है।

    निगम की अपील
    आवास का सपना साकार करने के लिए स्वयं निगम कार्यालय में संपर्क करें। किसी दलाल या बाहरी व्यक्ति के झांसे में न आएं। सभी प्रक्रिया पारदर्शी और नियमानुसार हो रही है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.