Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सिगरायटोला में पहली बार हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, उत्सव में बदला गांव का माहौल
    खेल

    सिगरायटोला में पहली बार हुआ कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन, उत्सव में बदला गांव का माहौल

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 8, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    मोहला। चौकी ब्लॉक के ग्राम चिल्हाटी अंतर्गत सिगरायटोला गांव में पहली बार कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर खेलों के प्रति युवाओं के उत्साह को नई दिशा दी गई। आयोजन के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष एवं एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना की अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह शामिल हुईं।
    गांव पहुंचने पर श्रीमती सिंह का पारंपरिक ढोल-नगाड़ों और बाजे-गाजे के साथ जोरदार स्वागत किया गया। आयोजन स्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी रही और पूरे गांव में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
    समारोह को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सिंह ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं न केवल युवाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करती हैं, बल्कि उनमें अनुशासन, सौहार्द और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करती हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस तरह के आयोजन नियमित रूप से किए जाएं ताकि युवाओं में खेलों के प्रति रुझान बना रहे।
    उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की और कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, महिला सशक्तिकरण तथा युवा विकास के क्षेत्र में सरकार लगातार सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। उन्होंने ग्रामीणों से इन योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने की अपील की।
    कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य शांति त्रिपुरे, जनपद सदस्य सुशीला गावरे, ग्राम पंचायत ओटेबांधा की सरपंच सविता हारमे, उपसरपंच सुनीता देशमुख, वार्ड पंच द्रोपदी कचलम, ग्राम पटेल कांशी राम मंडावी सहित आयोजन समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
    इस कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन युवा संगठन समिति सिगरायटोला द्वारा किया गया। आयोजकों ने बताया कि खेलों के माध्यम से गांव के युवाओं को एक नई ऊर्जा मिल रही है और भविष्य में इसे जिला व राज्य स्तर तक ले जाने का प्रयास किया जाएगा।
    ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांव की पहचान को नई ऊंचाई देंगे और युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे।

     

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.