राजनांदगांव। शहरवासियों के लिए बहुप्रतीक्षित सीटी स्कैन मशीन की सुविधा अब राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में उपलब्ध हो गई है। शनिवार को विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने नवीनतम तकनीक से सुसज्जित इस सीटी स्कैन मशीन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने डॉ. रमन सिंह एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार व्यक्त करते हुए इसे आमजन, विशेषकर गरीब वर्ग के लिए उपयोगी बताया।
चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश संरक्षक खूबचंद पारख और अध्यक्ष कमलेश बैद ने कहा कि राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन की सुविधा शुरू होने से अब गंभीर रोगों के शीघ्र निदान में आसानी होगी। खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को अब महंगे निजी संस्थानों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा।
प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद डड्डा, ज्ञानचंद बाफना, आलोक बिंदल, भीमन धनवानी, प्रदेश मंत्री तरुण लहरवानी, अमर लालवानी, राजकुमार बाफना, शिव अग्रवाल, महामंत्री अरुण डुलानी ने भी इस पहल को ऐतिहासिक बताया और इसे स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि करार दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ सलाहकार राजा माखीजा, भागचंद गीडिया, प्रशांत कांकरिया, गिनी चावला, योगेश खत्री, राजकुमार बाफना सहित बड़ी संख्या में चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी व व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
