Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली एवं परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    छत्तीसगढ़

    सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में आ रही खुशहाली एवं परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 5, 2025No Comments5 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित राजनांदगांव द्वारा आयोजित सहकारी सम्मेलन में शिरकत की।
    विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले से बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं कृषक यहां सहकारी सम्मेलन में शामिल होने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि सहकारिता में बहुत ताकत है। सहकारिता के माध्यम से किसानों के जीवन में खुशहाली एवं परिवर्तन आ रहे है। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरूआत की थी तथा किसानों को ऋण देने की व्यवस्था की थी। छत्तीसगढ़ में किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया गया, जिससे उनके जीवन में खुशहाली आयी। किसानों का जीवन पहले अधिया की भरपायी करते हुए निकल जाता था और साहुकारों के चंगुल में फंसकर ब्याज देते-देते परेशान हो जाते थे। सहकारिता एक चमत्कार है और केंद्रीय सहकारिता बैंक से चारों जिले के 5 लाख 40 हजार किसान सहकारिता से लाभान्वित हो रहे हैं। उनके जीवन में सहकारिता से जुड़ने पर महत्वपूर्ण परिवर्तन आए है। कृषक उन्नति योजना के तहत धान खरीदी अंतर्गत रिकार्ड तोड़ धान खरीदी की गई है और लगभग 4559 करोड़ 66 लाख रूपए की राशि कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों के बैंक खाते में अंतरित की गई है। जिले में बैंकिंग सुविधाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। एटीएम एवं माईक्रो एटीएम की सुविधा किसानों को मिल रही है। माईक्रो एटीएम के तहत पहले किसान 10 हजार रूपए निकाल सकते थे, अब इसकी क्षमता बढ़ाकर 20 हजार रूपए कर दिया गया है। इसी तरह रूपे डेबिट कार्ड से 20 हजार रूपए से क्षमता बढ़ा दी गई अब 40 हजार रूपए तक की राशि आहरण कर सकते है। उन्होंने कहा कि देश के सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता के आंदोलन चल रहे हैं। सहकारिता के माध्यम से गुजरात में अनोखे कार्य किए गए है और अर्थव्यवस्था में परिवर्तन आए है। अमूल डेयरी के माध्यम से गुजरात में सहकारी समितियों ने संगठित होकर बेहतरीन कार्य किया है। इसी सोच के साथ छत्तीसगढ़ में भी सकारात्मक परिवर्तन आना चाहिए और सहकारिता को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। शासन द्वारा किसानों के हित में लगातार कार्य किया जा रहा है।
    वन एवं जलवायु परिवर्तन, परिवहन, सहकारिता, संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि देश के विकास के लिए जय जवान-जय किसान का अह्वान किया गया। किसान देश का सम्मान है और किसानों से देश की उत्तरोत्तर प्रगति हो रही है और सभी सहकारिता से जुड़े है। सहकारिता का यह आंदोलन जन-जन तक पहुंच रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशा के अनुरूप हमारा देश विश्व की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 2058 पैक्स है और कॉमन सर्विस सेंटर में सुविधाएं दी जा रही है। 532 नये पैक्स का गठन किया गया है। जिससे किसानों को लाभ मिलेगा। सभी ग्राम पंचायतों में सहकारी समिति होनी चाहिए, ताकि किसानों को लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज समिति, मत्स्य समिति, लघु समिति, डेयरी समिति सहित अन्य समितियों का गठन किया जा रहा है। जिससे किसान आर्थिक दृष्टि से सक्षम बनेंगे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय लगातार किसानों की समृद्धि के लिए कार्य कर रहे है। शासन द्वारा कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों से 3100 रूपए प्रति मि्ंटल की दर और प्रति एकड़ 21 मि्ंटल के मान से धान खरीदी की जा रही है तथा रिकार्ड धान की खरीदी हुई है। उन्होंने स्थानीय स्तर पर निर्मित उत्पादों का उपयोग करने तथा स्वदेशी को बढ़ावा देने की बात कही।
    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि केन्द्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में देश में बैंकिंग सुविधाओं में वृद्ध हुई है। एटीएम की सुविधा बढ़ी तथा कम्प्यूटरीकरण से कार्यों में तेजी आयी है। किसानों की आय में वृद्धि हुई, बैंक खाते खुले तथा बचत एवं सहभागिता की प्रवृत्ति बढ़ी। सब मिलकर एवं संगठित होकर एक साथ कोई बड़ा कार्य करते है, तो वह सफल होता है। गुजरात में अमूल के नाम से दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में सहकारिता की ताकत दिखाई दी। जिले में बैंकों की संख्या में वृद्धि हुई है तथा किसानों की आय में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने किसानों की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
    अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित सचिन बघेल ने प्रतिवेदन का वाचन किया। उन्होंने बताया कि बैंक की अंशपूंजी 31 मार्च 2024 पर 19244.60 लाख रूपए थी, जो 31 मार्च 2025 में बढ़कर 20557.82 लाख रूपए हो गई है अर्थात अंशपूंजी में 1313.22 लाख रूपए की वृद्धि हुई है। निधियों में 5636.66 लाख रूपए की वृद्धि हुई है। 31 मार्च 2025 पर बैंक का शुद्ध लाभ 2123.56 लाख रूपए एवं संचित लाभ 5830.43 लाख रूपए है। 31 मार्च 2025 पर बैंक का एनपीए 4244.25 लाख रूपए है, जो कुल ऋण का 6.24 प्रतिशत है। बैंक द्वारा वर्ष 2024-25 में कृषकों को 160529.88 लाख रूपए का ऋण वितरण किया गया है। बैंक के कार्यक्षेत्र में कुल 275 खाद केन्द्र संचालित है। जिसके माध्यम से कृषकों को खाद उठाव करने में सुविधा प्राप्त हो रही है। साथ ही कुल 282 धान खरीदी केन्द्रों के माध्यम से शासन द्वारा धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्र की लगभग 80 प्रतिशत आबादी प्राथमिक साख समितियों से जुड़ी हुई है।
    इस अवसर पर विधायक पंडरिया श्रीमती भावना बोहरा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक केदार नाथ गुप्ता, राजनांदगांव जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक विनोद खांडेकर, पूर्व विधायक कोमल जंघेल, पूर्व विधायक मोतीलाल चंद्रवंशी, पूर्व विधायक रामजी भारती, कोमल सिंह राजपूत, प्रदीप गांधी, रमेश पटेल, दिनेश गांधी, राजेंद्र चंद्रवंशी, खूबचंद पारख, संतोष अग्रवाल, सुरेश एच लाल, राजेन्द्र गोलछा सहित राजनांदगांव, कबीरधाम, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.