राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने राजनांदगांव विकासखंड के हायर सेकेण्डरी स्कूल ग्राम सोमनी में सरस्वती सायकल योजना अंतर्गत 63 बालिकाओं को निःशुल्क सायकल का वितरण किया तथा उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने बालिकाओं से बातकर उनके पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बालिकाओं को बालिकाओं को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। निःशुल्क सायकल मिलने पर बालिकाओं में खुशी एवं उत्साह दिखाई दिया। बालिकाओं ने बताया कि सायकल मिलने पर अब उनकों स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकुमारी साहू, कोमल सिंह राजपूत, राजा माखीजा, सुमीत उपाध्याय, भावेश बैद एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल, जिला समन्वयक साक्षरता सतीश ब्यौहारे एवं अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी रहे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
