Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » तुलसीपुर बौद्ध विहार में बनेगा समाजिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन
    छत्तीसगढ़

    तुलसीपुर बौद्ध विहार में बनेगा समाजिक भवन, महापौर ने किया भूमिपूजन

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 16 तुलसीपुर स्थित बौद्ध विहार परिसर में सामाजिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महापौर मधुसूदन यादव ने निगम अध्यक्ष एवं वार्ड पार्षद टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा तथा सामाजिकजनों की उपस्थिति में विधिवत भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।
    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्री यादव ने कहा कि बौद्ध समाज की लंबे समय से चली आ रही मांग के अनुरूप अधोसंरचना मद अंतर्गत 10 लाख रुपये की लागत से समाजिक भवन निर्माण का कार्य प्रारंभ किया जा रहा है। यह भवन समाज की गतिविधियों, बैठकों व सांस्कृतिक आयोजनों के लिए उपयोगी साबित होगा।
    महापौर श्री यादव ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों से प्रेरित होकर बौद्ध समाज ने शिक्षा, संगठन और संघर्ष के मंत्र को अपनाते हुए समाज को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों से आग्रह किया कि वे समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते रहें। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. रमन सिंह एवं सांसद संतोष पांडे का उल्लेख करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव समाज के हितों को प्राथमिकता दी है और समय-समय पर भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की है।
    निगम अध्यक्ष टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा ने समाजिक भवन के लिए समाज को बधाई देते हुए कहा कि भवन का निर्माण शीघ्रता से कराया जाएगा, ताकि समाज को इसका शीघ्र लाभ मिल सके।
    इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य सावन वर्मा, सुनील साहू, डिलेश्वर साहू, पार्षद कमलेश बंधे, मनोहर यादव, पूर्व पार्षद विजय राय सहित समाज के अध्यक्ष महेन्द्र नागदेवे, उपाध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता गणवीर, प्रकाश मेश्राम, सचिव रवि गणवीर, कोषाध्यक्ष सुदेश रामटेके, उप सचिव सुरेन्द्र रामटेके एवं महिला अध्यक्ष श्रीमती माया देवी निकोसे की गरिमामयी उपस्थिति रही।
    भूमिपूजन कार्यक्रम के पूर्व समाज के बसंत मेश्राम, भजन मेश्राम, अशोक मेश्राम, सुनील मेश्राम, हेमेन्द्र आम्बादे, नरेश घोडेसवार, दीप रामटेके, हर्ष भावे, लक्ष्मण भीमटे, राहुल श्यामकर, श्रीमती पायल मेश्राम, तुलसाबाई रामटेके, लीला बाई रामटेके, रेखा बोरकर, अंजु रामटेके, जयश्री खोब्रागढ़े, लक्ष्मी गोंडाने, प्रियंका श्यामकर, भारती मेश्राम व मीना रामटेके द्वारा अतिथियों का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया गया।
    कार्यक्रम में उप अभियंता तिलक राज धु्रव सहित बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.