Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » प्राचार्य कार्यालय का अभाविप ने किया घेराव, मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र
    छत्तीसगढ़

    प्राचार्य कार्यालय का अभाविप ने किया घेराव, मांगों को लेकर सौंपा मांगपत्र

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक अव्यवस्थाओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद राजनांदगांव इकाई ने मोर्चा खोल दिया। परिषद कार्यकर्ताओं ने छात्रों की समस्याओं को लेकर प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर जमकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान परिषद की ओर से महाविद्यालय प्रबंधन को मांगपत्र भी सौंपा गया।
    एबीवीपी के जिला संयोजक जीत प्रजापति ने बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत स्नातक के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को बीते दो वर्षों से ओरिजनल मार्कशीट प्रदान नहीं की गई है। इसके अलावा ऐसे छात्र जिन्होंने एटीगेटी के बाद रिटोटलिंग के लिए फॉर्म भरे थे, उनका परिणाम आज दिनांक तक नहीं आया है। कई छात्रों को यह तक नहीं पता कि वे पास हुए हैं या फेल। इस असमंजस की स्थिति से छात्र मानसिक तनाव में हैं और उनकी आगे की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।
    एबीवीपी के नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि केमिस्ट्री ऑनर्स के छात्रों के लिए किसी भी कक्षा का स्पष्ट निर्धारण नहीं किया गया है। छात्रों को अलग-अलग कक्षाओं में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है, जिससे पढ़ाई बाधित हो रही है। कई बार तो ऐसा भी हुआ है कि एक कक्षा में बैठने के दौरान किसी अन्य विषय के शिक्षक छात्रों को कक्षा से बाहर निकाल देते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई पर सीधा असर पड़ रहा है।
    छात्रों की इन समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए अभाविप ने प्राचार्य कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर मांगपत्र सौंपा। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो एबीवीपी एक बड़ा आंदोलन करेगी।
    घेराव और मांगपत्र सौंपने की इस प्रक्रिया में अभाविप के प्रांत सहसंयोजक चंदन श्रीवास्तव, नगर सहमंत्री निकिता श्रीरंग, प्रतीक गढ़वाल, जीत शर्मा, युक्ता मांडवी, मोहित साहू, यश श्रीवास्तव, राकेश कुंभकार, यश साहू, विकास साहू साई सहित अन्य कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.