Close Menu
    What's Hot

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    ताज़ा ख़बर :
    • मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
    • गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
    • टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
    • ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
    • करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
    • “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
    • आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
    • ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    छत्तीसगढ़ मेल
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    छत्तीसगढ़ मेल
    Home » खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध दुकान आबंटन चरम पर : आसिफ अली
    छत्तीसगढ़

    खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध दुकान आबंटन चरम पर : आसिफ अली

    chhattisgarhmailBy chhattisgarhmailSeptember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। खाद्य विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध राशन दुकान आबंटन के खिलाफ उत्तर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कांग्रेसियों ने मामले की उच्च स्तरीय जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
    आसिफ अली ने आरोप लगाया कि राजनांदगांव शहर सहित जिले भर में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैल गया है। उन्होंने कहा कि पीडीएस कंट्रोल ऑर्डर 2016 के नियमों को ताक पर रखकर भाजपा नेताओं के इशारे पर अवैध रूप से राशन दुकानों का आबंटन किया जा रहा है।
    खासकर स्टेशनपारा वार्ड क्रमांक 11 की राशन दुकान (आईडी नंबर 421001008) को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। यह दुकान पहले जनता कल्याण खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता समिति के माध्यम से संचालित हो रही थी, लेकिन अब इसे कथित रूप से भाजपा नेताओं के दबाव में लक्ष्मी नारायण स्वयं सहायता समूह को सौंप दिया गया है।
    आसिफ अली का कहना है कि लक्ष्मी नारायण स्वयं सहायता समूह न केवल स्थानीय नहीं है, बल्कि इसके चयन में पारदर्शिता की पूरी तरह से अनदेखी की गई है। पूर्व से ही स्थानीय महिला समूहों ने दुकान आबंटन के लिए आवेदन किया था, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर पैसे के लेन-देन के आधार पर आबंटन किया गया है।
    कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई और भ्रष्टाचार पर लगाम नहीं लगी तो कांग्रेस को सड़कों पर उतरकर आंदोलन करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी कहा कि यह मामला सीधे जनता से जुड़ा है और इसमें भाजपा की संलिप्तता साफ नजर आ रही है।
    ज्ञापन सौंपने के दौरान आईटी सेल के शहर अध्यक्ष मयंक सोनी, धीरज रामटेके, मोनिश साहू, जितेंद्र साहू समेत बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे। एडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच के आदेश जारी किए हैं।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 2026

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 2026

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 2026

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 2026

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 2026

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 2026
    Top Posts

    ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री

    July 31, 20261 Views

    मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह

    July 31, 20260 Views

    गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई

    July 31, 20260 Views

    टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार

    July 31, 20260 Views

    करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !

    July 30, 20260 Views

    “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण

    July 30, 20260 Views
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा
    copyright © 2025 छत्तीसगढ़ मेल

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.