Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न
    छत्तीसगढ़

    सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता संपन्न

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaSeptember 2, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण राजनांदगांव द्वारा जिले के सभी विकासखंड में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा विषय पर जिला स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें चारों विकासखण्डों से 12 दलों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में जिले के चारों विकासखंड के प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। डोंगरगढ़ विकासखण्ड से प्रतिनिधित्व करते हुए तीनों दलों ने शानदार प्रदर्शन किया। डोंगरगढ़ विकासखण्ड के दो दलों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 6 सितंबर को आयोजित होने वाले संभाग स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान पक्का कर लिया है। प्रथम स्थान प्राप्त दल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बोरतलाव, अंडी, हाई स्कूल बरनाराकला, सेंदरी के छात्र और द्वितीय स्थान प्राप्त दल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बागरेकसा, बागनदी और चारभाठा के छात्र सम्मिलित थे। इसी प्रकार तृतीय स्थान शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रीवागहन विकासखण्ड राजनांदगांव ने प्राप्त किया। विजयी दलों को 7 हजार रूपए, 5 हजार रूपए, 3 हजार रूपए सम्मान राशि, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया। सांत्वना पुरस्कार विजेता महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनंदगांव, डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर राजनंदगांव, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिनकापार छुरिया, सेजेस अंग्रेजी माध्यम डोंगरगांव, सेजेस हिंदी मध्यम डोंगरगांव कुल पांच टीमों को प्रति टीम 2 हजार रूपए सम्मान राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर विजयी दलों को जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल एवं जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती रश्मि सिंह ने बधाई और शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पार्षद शेखर यादव, खेमीन यादव विशेष रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर निर्णायक के रूप में यातायात प्रभारी नवरतन कश्यप, जन शिक्षण संस्थान राजनांदगांव के निदेशक झालम सिंह, सहायक परियोजना सामान्य समग्र शिक्षा राजनंदगांव आदर्श वासनिक, श्रीमती प्रणिता शर्मा, मनोज मरकाम, व्याख्याता शास्त्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भानपुरी श्रीमती शीतल दास, व्याख्याता सेजेस डोंगरगांव श्रीमती नेहा साहू ने अपनी सेवाएं दी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.