राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्रीड़ा अधिकारी डॉ. नीता एस. नायर द्वारा मेजर ध्यानचंद की जीवनी एवं राष्ट्रीय खेल दिवस मनाए जाने के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए की गई।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बताते हुए छात्राओं से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में खेलों में भाग लें और अपना सर्वांगीण विकास करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ. हरप्रीत कौर गरचा ने खेलों के माध्यम से व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया, वहीं क्रीड़ा समिति के संयोजक डॉ. जयसिंग साहू ने खेलों में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान तीरंदाजी के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए राहुल साहू को मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। क्रीड़ाधिकारी डॉ. नायर ने बताया कि महाविद्यालय की कई छात्राएं उनके प्रशिक्षण में प्रतिवर्ष अखिल भारतीय खेल प्रतियोगिताओं में हेमचंद यादव विश्व विद्यालय, दुर्ग का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।
राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। इनमें बीए तृतीय वर्ष की छात्रा कु. चांदनी को राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता एवं राष्ट्रीय बीच कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदर्शन हेतु, बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा कु. अंजली निषाद को राष्ट्रीय पर्वतारोहण कैम्प में सहभागिता के लिए तथा कु. संध्या नेताम को टीसीएस कैम्प, नई दिल्ली में भागीदारी के लिए प्राचार्य डॉ. आलोक मिश्रा द्वारा मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं के मध्य कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें उत्साहपूर्वक भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नीता एस. नायर ने किया। इस अवसर पर कबड्डी कोच श्री ललित साहू, योग शिक्षक खिलेन्द्र सोनी सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
