राजनांदगांव। गौ तस्करी के बड़े मामले में पुलिस ने दो और फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पहले ही इस मामले में दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। अब तक कुल 4 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं, जबकि अन्य की तलाश तेज़ कर दी गई है।
मामला 11 जुलाई 2025 का है, जब थाना सोमनी क्षेत्र के ग्राम शिकारीटोला में कुछ युवक एक अशोक लीलैंड ट्रक में अवैध रूप से मवेशियों को भर रहे थे। सूचना मिलते ही थाना सोमनी पुलिस ने दबिश दी और ट्रक समेत तीन मोटर साइकिल, 23 जीवित एवं 11 मृत मवेशियों को मौके से बरामद किया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों अब्दुल राजीक (40), निवासी पठानपुरा, जिला अकोला (महाराष्ट्र) एवं खिलेश साहू (36), निवासी गोडपारा नंदई, जिला-राजनांदगांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भापुसे) के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव की अगुवाई में एक टीम गठित की गई थी। टीम ने फरार चल रहे दो आरोपियों भरत श्रीकृष्ण सूर्यवंशी (33), निवासी मुर्तिजापुर, जिला अकोला (महाराष्ट्र) और मोहम्मद फिरोज (42), निवासी भालदारपुरा, नागपुर को धर दबोचा।
दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। वहीं, अन्य फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सोमनी उनि प्रमोद श्रीवास्तव, सउनि राजू मेश्राम, प्रआर डूलेश्वर साहू, आरक्षक तुषार मरकाम, चंद्रप्रताप सिंह और मनोज ठाकुर की अहम भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
