राजनांदगांव। जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस चौकी चिखली द्वारा एक महिला को अवैध शराब बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। आरोपिया के कब्जे से 6120 एमएल देशी मदिरा शराब (34 पौवा), कीमत 2720 रूपये तथा बिक्री की रकम 2040 रूपये जप्त की गई।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम के तहत की गई, जिसका उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना है।
दिनांक 31 अगस्त 2025 को ग्राम बोईरडीह में आरोपिया द्वारा अवैध रूप से शराब बेचने की पुख्ता सूचना प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।
मौके से सुकवारो बाई पारधी पति संतलाल पारधी, उम्र 48 वर्ष, निवासी-ग्राम बोईरडीह, जिला राजनांदगांव को अवैध देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34 (2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
आरोपिया को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से आदेश प्राप्त होने के पश्चात उसे जेल भेज दिया गया।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, महिला प्रधान आरक्षक धनसिर भुआर्य, आरक्षक मनोज जैन, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की सक्रिय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
