राजनांदगांव। चिखली पुलिस ने सोमवार देर शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम बोरी में खुलेआम ताश पत्तों से जुआ खेल रहे चार लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने मौके से 3410 रूपये नकद, एक ताश की गड्डी (52 पत्ती) और एक छोटा मेट जब्त किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशनए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में की गई। चौकी प्रभारी अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में टीम गठित कर ग्राम बोरी के नया पानी टंकी के पास बरगाही रोड पर छापेमारी की गई।
पकड़े गये आरोपियों में देव साहू पिता गोपाराम साहू, उम्र 35 वर्ष, अशोक यादव पिता चैतु यादव, उम्र 36 वर्ष, आनंद किशोर पिता भगवानी देवांगन, उम्र 25 वर्ष एवं नवीन देवांगन पिता तिरथ देवांगन, उम्र 28 वर्ष सभी निवासी ग्राम बोरी, थाना क्षेत्र चिखली शामिल है।
चारों आरोपियों को घेराबंदी कर मौके से पकड़ा गया। इनके खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, प्रआर सुरेंद्र रामटेके, आरक्षक मनोज जैन, सुनील बैरागी, मिर्जा असलम बेग, आदित्य सोलंकी समेत चौकी चिखली के स्टाफ ने सराहनीय भूमिका निभाई।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
