Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » बजरंग दल की नगर बैठक संपन्न, वार्ड विस्तार और गणेश उत्सव समितियों का होगा सम्मान
    छत्तीसगढ़

    बजरंग दल की नगर बैठक संपन्न, वार्ड विस्तार और गणेश उत्सव समितियों का होगा सम्मान

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaAugust 30, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। विश्व हिंदू परिषद (विहिप), बजरंग दल ने हिंदू समाज को संगठित करने और सनातन धर्म को सशक्त बनाने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है। महावीर चौक स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर, विहिप बजरंग दल जिला कार्यालय में आयोजित एक बड़ी बैठक में जिलेभर से युवा और वार्ड समिति के पदाधिकारी शामिल हुए।
    बैठक में विभाग सहसंयोजक सुनील सेन ने बताया कि बजरंग दल ने हर वार्ड में अपनी समितियां बनाने की योजना बनाई है, ताकि संगठन को हर घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि आगामी वार्षिक कार्यक्रमों के आयोजनए गौ सेवा और साप्ताहिक मिलन पर चर्चा की गई, जिससे बजरंग दल के कार्यों को विस्तार मिलेगा और समाज में जागरूकता फैलेगी।
    बजरंग दल के जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा ने इस अवसर पर कहा, हम हर हिंदू परिवार को संगठन से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य तब तक पूरा नहीं होगा जब तक हर हिंदू परिवार हमारे संगठन का हिस्सा नहीं बन जाता।
    इसके अलावा, बैठक में यह घोषणा की गई कि विहिप बजरंग दल के दिशा-निर्देशों के अनुसार गणेश उत्सव में झांकी और उत्सव समितियों का सम्मान किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी वार्डों की समितियों की जानकारी एकत्रित होने के बाद जिला कार्यालय में गणेश उत्सव के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
    बैठक में प्रमुख रूप से विहिप विभाग संगठन मंत्री कन्हैया, विभाग मंत्री अनूप श्रीवास, विभाग सहसंयोजक सुनील सेन, विहिप जिला मंत्री त्रिगुण सदानी, जिला संयोजक राहुल बलदेव मिश्रा, विहिप शहर अध्यक्ष शिव वर्मा, प्रिंस प्रशांत, मोहित यादव, हाथीबेड, अभिषेक शर्मा, भावेश निर्मलकर, गौरव शर्मा, प्रणय मुल्लेवार, अनुज गावरे, यश साहू, दिव्यांश साहू, विनायक गुप्ता, मनोज वर्मा, राजू वर्मा, दीपक देवांगन, दीपक सिन्हा, यश सोनी, पवन बांसफोड, मयंक सिन्हा, नितिन सिंह सोलंकी, संस्कार यादव, गणेश साहू, कोविद यादव, गौरव सिन्हा, सागर यादव, भीष्म साहू, नारायण साहू, टिकेश्वर सेन, सारंग ताम्रकार, विवेक ताम्रकार, विशाल टांडेकर, प्रियांश सिंह सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।
    बैठक में वार्डों और नगर की समितियों के विस्तार और आगामी कार्यक्रमों की रणनीतियों पर चर्चा की गई, जिससे बजरंग दल के कार्यों को और गति मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.