राजनांदगांव। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने हेमचंद यादव विश्व विद्यालय के कुलपति के नाम प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर कॉलेजों में प्रवेश पोर्टल को फिर से खोलने की मांग की है। अभाविप के मुताबिक, विश्व विद्यालय के वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश पोर्टल पहले ही बंद कर दिया गया है, जिससे कई योग्य विद्यार्थियों का उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर छिन गया है।
नगर मंत्री अक्षत श्रीवास्तव ने कहा कि इस वर्ष तकनीकी कारणों, जानकारी की कमी और व्यक्तिगत परिस्थितियों के कारण कई छात्र-छात्राएं समय पर पंजीकरण नहीं कर पाए थे। उनका कहना था कि पोर्टल का अचानक बंद होना विद्यार्थियों के भविष्य के लिए संकट उत्पन्न कर रहा है। शिक्षा का अधिकार हर छात्र का मौलिक अधिकार है, और यदि पोर्टल पुनः शुरू नहीं किया गया, तो यह विद्यार्थियों के साथ गंभीर अन्याय होगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान नगर सह मंत्री भूपेंद्र पाल, नगर कार्यकारिणी सदस्य प्रवीन, कामेश नायक, जितेश, रमेश सहित अन्य कॉलेज विद्यार्थी भी उपस्थित थे। अभाविप ने विश्वविद्यालय प्रशासन से शीघ्र निर्णय लेने की अपील की है, ताकि वंचित विद्यार्थियों को प्रवेश का अवसर मिल सके।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
