राजनांदगांव। बांधाबाजार क्षेत्र के जोशीलमती प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक शंभू दयाल नायक एवं माध्यमिक शाला की प्रधान पाठिका पुष्पा कुंजाम मैम को सेवानिवृत्ति के अवसर पर संकुल केंद्र जोशीलमती के सभी शिक्षकों ने एक भावपूर्ण विदाई दी। इस अवसर पर शिक्षकों ने शिक्षक समुदाय के प्रति गहरी श्रद्धा और आदर प्रकट करते हुए आयोजन को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण और पूजा से हुई। वहीं, बेलरगोंदी संकुल के शिक्षक नरेंद्र कुमार चतुर्वेदी के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
यह कार्यक्रम शिक्षकों के सामूहिक सम्मान और उनके समर्पण का प्रतीक था, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित करने के लिए उन्हें श्रीफल, साल और मेमेंटो भेंट किए गए। साथ ही, उनका सम्मान इस तरह से किया गया कि उनकी गाड़ी को दूल्हे की तरह सजाया गया और शिक्षक को उनके निवास स्थान तक सम्मानित कर छोड़ने के लिए ले जाया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से बैंड-बाजे और हल्के-फुल्के स्वाल्पाहार का आयोजन किया गया, जिससे माहौल और भी यादगार बन गया। स्कूल की प्राचार्य अशवंतीन शोरी ने शिक्षकों की मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। साथ ही, उन्होंने बच्चों के भविष्य निर्माण में उनकी भूमिका को सराहा।
संकुल के अन्य शिक्षकों को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। प्रमुख शिक्षकों में अजय चन्द्रवंशी, गैंदालाल कोलियारे, होरी लाल भूआर्य, चैन कुमार सोनवानी, राकेश कुमार खोब्रागढ़े, रितेश कुमार चक्रधारी, अखिलेश कुमार सिन्हा और कई अन्य प्रमुख शिक्षक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का आयोजन संकुल समन्वयक कीरत कुमार गणवीर और सुरेंद्र घावडे द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम का संचालन कीरत कुमार गणवीर ने किया और आभार प्रदर्शन सुरेंद्र घावडे ने किया।
इस आयोजन ने न केवल सेवानिवृत्त शिक्षकों के योगदान का सम्मान किया, बल्कि शिक्षकों के प्रति समर्पण और उनके योगदान को याद करने का भी एक सुंदर अवसर प्रदान किया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
