Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सांसद संतोष पांडे की पहल रंग लाई : गडकरी ने किया बड़ा ऐलान
    छत्तीसगढ़

    सांसद संतोष पांडे की पहल रंग लाई : गडकरी ने किया बड़ा ऐलान

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    खैरागढ़। सांसद संतोष पांडे की पहल पर क्षेत्र को केंद्र सरकार से बड़ा तोहफ़ा मिला है। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने जबलपुर में फ्लाईओवर लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान घोषणा की कि लखनादौन–बालाघाट–लांजी–खैरागढ़–रायपुर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का डीपीआर दिसंबर 2025 तक तैयार कर लिया जाएगा।

    करीब 10 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले 220 किमी लंबे हाई स्पीड कॉरिडोर से न केवल तेज़ और सुरक्षित मार्ग मिलेगा बल्कि क्षेत्र में आर्थिक विकास, पर्यटन और रोजगार के नए अवसर भी खुलेंगे। घोषणा के बाद पूरे इलाके में खुशी की लहर है और लोगों ने केंद्रीय मंत्री गडकरी व सांसद संतोष पांडे के प्रति आभार जताया।

    विवि को भी मिलेगा लाभ

    यह एक्सप्रेसवे इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के लिए भी अहम साबित होगा। अब तक मुख्य रूप से नागपुर मार्ग पर निर्भर यह विवि नए मार्ग से सीधे जुड़ाव पाएगा, जिससे क्षेत्र और विश्वविद्यालय दोनों को लाभ होगा।

    होगा दोहरा फायदा

    सांसद पांडे की पहल से यह सड़क आगे चलकर रायपुर से विशाखापटनम को जोड़ने वाले भारत माला प्रोजेक्ट से भी जुड़ेगी। इससे खैरागढ़-राजनांदगांव से विशाखापटनम तक का सफर आसान होगा और व्यापारिक संभावनाएं बढ़ेंगी।

    दूसरा तोहफ़ा : 150 किमी 4 लेन सड़क

    सांसद की एक और मांग पर केंद्र सरकार ने चिल्फी–कवर्धा बॉर्डर से जबलपुर तक 150 किमी लंबी 4 लेन सड़क के निर्माण को मंजूरी दी है। 2500 करोड़ रुपये की इस परियोजना से छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होगी।

    फायदे होंगे अनेक

    इस नई सड़क से यात्रा समय में कमी, उद्योग-व्यापार को गति, युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही कवर्धा सहित पूरे अंचल में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.