राजनांदगांव। सड़क पर बैठे मवेशियों से होने वाले हादसों पर रोक लगाने पुलिस ने अभियान चलाकर कार्यवाही की है। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में चौकी चिखली पुलिस ने यह कार्रवाई की।
चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव के नेतृत्व में गठित टीम ने 25 अगस्त को स्टेट हाइवे राजनांदगांव-खैरागढ़ मार्ग पर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर बैठे मवेशियों के टैग नंबर का विश्लेषण कर उनके मालिकों की पहचान की गई। दोषी पाए जाने पर मवेशियों के मालिकों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बताया कि सड़क पर मवेशी छोड़कर सार्वजनिक सुरक्षा को खतरे में डालने पर मनोज यादव (35) निवासी रमन बाजार चिखली और चंद्रेशी राय (51) निवासी शीतला मंदिर पारा चिखली के खिलाफ धारा 291 बीएनएस के तहत अलग.अलग अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस ने अपील की है कि मवेशी मालिक अपने पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें। इससे न केवल पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की संभावना भी कम होगी और आम नागरिकों की जान.माल की रक्षा हो सकेगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
