राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने मंगलवार को थाना घुमका का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना परिसर, कार्यालयीन अभिलेख, शस्त्रागार और मालखाना सहित साफ सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में संधारित रजिस्टरों की जांच कर उन्हें अद्यतन रखने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने शस्त्रों के रख-रखाव और मालखाने में जब्त सामानों की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय से आदेशित कराने के निर्देश भी दिए।
एसपी गर्ग ने थाना स्टाफ की उपस्थिति, अनुशासन और वेशभूषा पर विशेष ध्यान देते हुए जवानों को आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से सुनने और त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को जनता के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने और बेहतर पुलिसिंग के जरिए कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी बसंत बघेल सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय, रक्षित केंद्र और स्टोर शाखा के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस मौके पर एसपी ने जवानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
