Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को जयपुर में मिला एक्सक्लूसिव स्टारडम अवार्ड, छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया
    छत्तीसगढ़

    डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को जयपुर में मिला एक्सक्लूसिव स्टारडम अवार्ड, छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaAugust 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आयोजित एक्सक्लूसिव स्टारडम अवार्ड्स 2025 में छत्तीसगढ़ ने अपनी अलग पहचान बनाई। समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राजनांदगांव जिले के छोटे से गांव नावागांव के डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू को सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में एक्सक्लूसिव वर्ल्ड रिकार्ड्स और लता फाऊंडेशन के सहयोग से संपन्न हुआ।
    डॉ. साहू को सोशल सर्विस केटेगरी में अवार्ड प्रदान किया गया। विशेष बात यह रही कि छत्तीसगढ़ से इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए वे अकेले चयनित प्रतिभागी रहे। मंच पर सम्मानित होते समय उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।
    कार्यक्रम की सेलिब्रिटी गेस्ट व टीवी अभिनेत्री नवीना बोले ने कहा-डॉ. हेमशंकर जेठमल साहू ने साबित किया है कि कोई भी व्यक्ति अपनी लगन और सेवा भावना से समाज की भलाई के जरिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान बना सकता है। वे छत्तीसगढ़ के गौरव हैं और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा स्रोत भी।
    गरीब किसान परिवार से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंचे डॉ. साहू की यात्रा अत्यंत प्रेरणादायी रही है। सीमित संसाधनों के बीच शिक्षा पूरी करने के बाद उन्होंने समाजहित के कार्यों में खुद को समर्पित कर दिया। आज वे ऑल वोलंटरी एसोसिएशन फाऊंडेशन के चेयरमैन हैं और शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास, किसानों की समस्याओं और पर्यावरण संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सक्रिय हैं।
    उनकी पहल पर कई गांवों में शिक्षा जागरूकता अभियान चले, किसानों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुए और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बनीं। युवाओं को शिक्षा और करियर के प्रति जागरूक करना भी उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है।
    इस भव्य आयोजन में भारत और नेपाल से आए कुल 19 प्रतिभागियों को समाजसेवा, साहित्य, आध्यात्म, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और मानसिक स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इनमें जयपुर के डॉ. राम सिंह राजोरिया, मुंबई के डॉ. महेश गौर, दिल्ली की सेहर हाशमी और नेपाल के डॉ. प्रकाश भुजेल जैसे नाम शामिल रहे।
    डॉ. साहू की इस उपलब्धि ने न केवल उनके गांव नावागांव और राजनांदगांव जिले का नाम रोशन किया है, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊंचाई दी है। सच्चे समाजसेवक के रूप में उनकी पहचान आज प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.