राजनांदगांव। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस ने डोंगरगांव क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। सोमवार को नया बस स्टैंड स्थित आईएचएसडीपी आवास परिसर में बाहर से आए संदिग्ध लोगों की जांच की गई। इस दौरान 170 मकानों की तलाशी ली गई।
कार्यवाही एसपी मोहित गर्ग के निर्देश और एएसपी राहुल देव शर्मा व एसडीओपी डोंगरगांव दिलीप सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी डोंगरगांव निरीक्षक जितेंद्र वर्मा, थाना प्रभारी गैंदाटोला निरीक्षक उमेश कुमार पटेल और थाना छुरिया पुलिस स्टाफ शामिल रहा।
चेकिंग के दौरान बाहर से आए लोगों को हिदायत दी गई कि वे अपनी जानकारी थाना में अनिवार्य रूप से दर्ज कराएं। साथ ही आधार कार्ड और फोटो जमा करने के निर्देश दिए गए। मकान मालिकों को भी स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किराएदार या बाहरी व्यक्ति के आने की सूचना तुरंत थाना में दें।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि त्योहार के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
