राजनांदगांव। संस्कार सिटी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, ठाकुरटोला में विश्व आदिवासी दिवस के उपलक्ष्य में संगोष्ठी एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. गुरप्रीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन में दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रशिक्षणार्थी नागेश्वरी ने मां सरस्वती वंदना एवं आदिवासी गीत की प्रस्तुति दी। इसके बाद बीएड प्रशिक्षणार्थियों द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें भावना चन्द्रवंशी ने आदिवासी इतिहास, मनीष कुमार ने संवैधानिक दर्जा, जया चंद्रवंशी ने आदिवासी रहन-सहन, डिम्पल कोमरे ने खान-पान एवं पारंपरिक व्यंजन, धर्मिता पैकरा ने छत्तीसगढ़ की सम्पन्न संस्कृति विषय पर सारगर्भित विचार रखे। साथ ही जनजातियों की विविधता, त्योहार, गोदना, आदिवासी श्रृंगार, काष्ठ शिल्प एवं सरदूल पर्व जैसे पहलुओं पर भी प्रशिक्षणार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम के अगले चरण में राखी बनाओ प्रतियोगिता हुई। इसमें डीएलएड की प्रशिक्षणार्थी दामिनी व विनीता ने प्रथम तथा फनेश्वरी व देविका ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
समापन सत्र में श्रीमती सुरवी भट्टाचार्य ने संबोधित करते हुए कहा कि अनेकता में एकता ही हमारी संस्कृति की पहचान है, आदिवासी परंपराओं और संस्कृति को बचाना व आगे बढ़ाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर कॉलेज के सभी सहायक प्राध्यापक एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
