राजनांदगांव। डोंगरगढ़ पुलिस ने मंगलवार को ग्राम सेंदरी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए यातायात, सायबर सुरक्षा और नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया। इसमें डोंगरगढ़ विकासखंड के 7 जोन के छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हुए।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रशांत कोडापे और उपाध्यक्ष किरण साहू विशेष रूप से मौजूद रहे। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को सड़क सुरक्षा नियम, ऑनलाइन फ्रॉड से बचाव और नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान उपनिरीक्षक नरेश बंजारे ने छात्रों को छत्तीसगढ़ पुलिस के अभिव्यक्ति ऐप, महिला अधिकार, घरेलू हिंसा, पॉक्सो एक्ट, कैरियर गाइडेंस और सायबर सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही बताया कि नशे के कारण परिवार और समाज पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ते हैं, इसलिए सभी को इससे दूर रहना चाहिए।
शिक्षकों और जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए सायबर अपराध और नशा मुक्ति के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को सही दिशा देने में मददगार साबित होंगे।
कार्यक्रम के बाद छात्रों ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें ऑनलाइन खतरों से बचाव और नशे से दूर रहने की प्रेरणा मिली है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इस पहल के लिए धन्यवाद दिया।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
