Close Menu
    What's Hot

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • छत्तीसगढ़
    • राजनीति
    • खेल
    • बिजनेस
    • शिक्षा
    • रोजगार
    • सिनेमा
    सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    Home » सायबर अपराध रोकथाम के लिए पुलिस और बैंक मिलकर चलाएंगे जागरूकता अभियान
    छत्तीसगढ़

    सायबर अपराध रोकथाम के लिए पुलिस और बैंक मिलकर चलाएंगे जागरूकता अभियान

    centralnewsofindiaBy centralnewsofindiaAugust 18, 2025No Comments2 Mins Read
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    राजनांदगांव। मिशन सायबर सुरक्षा अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित जनसंवाद कक्ष में शहर के विभिन्न बैंक प्रबंधकों की बैठक ली। बैठक में बढ़ते साइबर अपराधों पर रोकथाम, संदिग्ध लेन-देन की पहचान और पीड़ितों को त्वरित मदद उपलब्ध कराने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।
    एसपी गर्ग ने बैंक मैनेजरों से कहा कि संदिग्ध ट्रांजेक्शन और म्यूल अकाउंट की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। साइबर ठगी से प्रभावित ग्राहकों की राशि वापस दिलाने तथा खाते को फ्रीज-अनफ्रीज करने की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने पर भी जोर दिया गया।
    बैठक में निर्देश दिए गए कि बैंक व एटीएम में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए। खाता खोलते समय मजबूत केवासी-ईकेवायसी और मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का पालन किया जाए, ताकि फर्जी खाते न खुल सकें।
    इसके साथ ही बैंक परिसर में सुरक्षा गार्डों को सतर्क रहने और ग्राहकों को भी ठगी या उठाईगिरी से बचाने के लिए जागरूक करने को कहा गया। बैंक शाखाओं में साइबर जागरूकता से जुड़े बैनर और पोस्टर लगाने के निर्देश भी दिए गए।
    एसपी ने कहा कि साइबर अपराध से पीड़ित ग्राहक यदि बैंक पहुंचे, तो बैंक अधिकारी उन्हें शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया समझाएं। साथ ही, हेल्पलाइन नंबर 1930 और पोर्टल की जानकारी दें। उन्होंने जोर देकर कहा कि ठगी से प्रभावित खातों को तुरंत फ्रीज किया जाए और संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तत्काल पुलिस को उपलब्ध कराई जाए।
    शहर स्तर पर हुई इस बैठक के साथ ही जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्र के बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर दिशा-निर्देश दिए।
    इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) मुकेश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार, कोतवाली प्रभारी रामेंद्र सिंह, बसंतपुर प्रभारी एमन साहू, लालबाग प्रभारी राजेश साहू सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Email

    Related Posts

    डोंगरगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध अंग्रेजी शराब के साथ आदतन अपराधी गिरफ्तार

    May 10, 2026

    आईटीआई बालिका छात्रावास में चोरी : खिड़कियों के फ्रेम ले उड़े चोर, लालबाग पुलिस ने एक को दबोचा

    May 10, 2026

    लालबाग पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करने वाले को धर-दबोचा, 35 पौवा शराब जब्त

    May 10, 2026

    मस्ती की पाठशाला : पारंपरिक खेलों और जुम्बा की मस्ती में डूबा संस्कारधानी का बचपन

    May 10, 2026

    घुमका चुनाव के लिए कांग्रेस ने कसी कमर : ‘नगर पंचायत कांग्रेस ने बनाया, कांग्रेस ही संवारेगी’

    May 10, 2026

    दिग्विजय कॉलेज की अव्यवस्थाओं पर एबीवीपी ने खोला मोर्चा, विधानसभा अध्यक्ष से प्राचार्या को हटाने की मांग

    May 10, 2026
    Top Posts

    नवोदय विद्यालय डोंगरगढ़ में मेगा टिंकरिंग डे, विद्यार्थियों ने बनाया वैक्यूम क्लीनर

    August 14, 2025

    अपराध दर्ज करना समस्या का हल नहीं, अन्नदाताओं को खाद संकट से निजात दिलाए प्रशासन : शिवसेना

    August 14, 2025

    भारत का विभाजन इतिहास की एक गहरी पीड़ा : विष्णु देव साय

    August 14, 2025

    स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक : विष्णुदेव साय

    August 14, 2025

    27 अगस्त तक कर सकेंगे नवोदय कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीयन

    August 14, 2025

    शिव वर्मा विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष नियुक्त

    August 14, 2025
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    • Telegram
    copyright © 2026 सेंट्रल न्यूज़ ऑफ़ इंडिया
    • Home
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • विदेश
    • राजनीति
    • शिक्षा
    • खेल
    • रोजगार
    • बिजनेस
    • सिनेमा

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.