खैरागढ़। ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर नियमित वाहन चेकिंग के दौरान खैरागढ़ थाना पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस ने एक स्कॉर्पियो वाहन (एमएच12-डब्ल्यूजेड 0696) से सीटों के नीचे बने गुप्त खांचे से 4,04,50,000 नगद बरामद किया। वाहन का अनुमानित मूल्य करीब 18 लाख आंका गया है।
पुलिस के अनुसार, वाहन में सवार दो व्यक्तियों पटेल पारस पिता जयंती भाई पटेल (36) निवासी वडोदरा, गुजरात और पटेल अक्षय पिता शैलेशभाई पटेल (30) निवासी पाटन, गुजरात का व्यवहार संदेहास्पद लगा। मौके पर प्रतिष्ठित व्यक्तियों को गवाह बनाया गया और वीडियोग्राफी के बीच वाहन की तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में नकदी मिली।
नकदी के परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर पुलिस ने ठछैै की धारा 106 के तहत वाहन और नकदी को विधिवत जब्त किया। बरामदगी की प्रकृति और परिस्थितियों को देखते हुएए पूरा मामला आयकर विभाग को सौंपा गया है, ताकि वित्तीय लेन-देन और कर संबंधी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा सके।
पुलिस की इस कार्रवाई को इलाके में अब तक की सबसे बड़ी नकदी बरामदगी माना जा रहा है।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
