राजनांदगांव। पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में डोंगरगांव पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी नेहरू टेकाम (35 वर्ष), निवासी ग्राम बहूरनभेड़ी, थाना अंबागढ़ चौकी, जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, अपनी पूर्व पत्नी को तलाक देने की बात से नाराज था।
पुलिस के अनुसार, नेहरू टेकाम की शादी लकेश्वरी टेकाम से हुई थी, लेकिन मारपीट के कारण वर्ष 2024 में दोनों का सामाजिक रूप से तलाक हो गया था। लकेश्वरी मायके में रह रही थी। 12 अगस्त को ग्राम अरसीटोला में आदिवासी सम्मेलन के कार्यक्रम के दौरान शाम करीब 6.30 बजे आरोपी चाकू लेकर पहुंचा और लकेश्वरी पर गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। उसने लकेश्वरी को जमीन पर गिराकर 5-6 बार चाकू से वार किया।
हमले में लकेश्वरी को दाहिने पैर, बाएं कलाई, पसली, जांघ और गले में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह आरोपी को रोककर पीड़िता की जान बचाई, लेकिन वह फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 253/2025 धारा 296, 351 (2), 109 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
कार्रवाई में थाना प्रभारी डोंगरगांव जितेंद्र वर्मा, उप निरीक्षक विरेंद्र कुमार मनहर और आरक्षक धमेंद्र मांडले की सराहनीय भूमिका रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
