राजनांदगांव। शासकीय कमलादेवी राठी महिला महाविद्यालय में शुक्रवार (17 जुलाई) को वूमन सेल द्वारा इम्पावरिंग वुमन थ्रो विस्डम विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया के मार्गदर्शन एवं स्तूषी फाउंडेशन के प्रायोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में जेंडर विषमता, पारिवारिक संवाद और महिला सशक्तिकरण पर गंभीर चर्चा हुई।
तकनीकी सत्र में कॉलेज प्राचार्य डॉ. अंजली अवधिया ने पावर पॉइंट प्रजेंटेशन के जरिए जेंडर को लेकर समाज में फैले तथाकथित वैज्ञानिक मिथकों और भ्रामक मान्यताओं पर प्रहार किया। उन्होंने शोध पत्रों के हवाले से इन भ्रांतियों को खारिज किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता पहुंचीं स्तूषी फाउंडेशन की प्रतिनिधि श्रीमती कल्याणी देवांगन ने कहा कि शिष्टतापूर्वक संवाद ही पारिवारिक रिश्तों की नीव को मजबूत करता है। वहीं, विशेष अतिथि दिग्विजय कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सुचित्रा गुप्ता ने कहा कि भारतीय समाज का इतिहास गवाह है कि सशक्त महिलाओं ने हर दौर में आगे बढ़कर नेतृत्व किया है।
श्रीमती राजकुमारी धुर्वा ने लोकसंगीत कजरी के मधुर गायन से समां बांध दिया, तो वहीं प्रो. ममता देव ने प्रतिभागियों के लिए बौद्धिक व मनोरंजक खेल आयोजित किए। आयोजन के अंतिम चरण में जब महिला प्रतिभागियों ने अपने-अपने जीवन संघर्ष की कहानियां साझा कीं, तो पूरा हॉल भाव-विभोर हो गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कॉलेज के पुरुष अधिकारियों व कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा। उन्होंने संवेदनशीलता दिखाते हुए प्रवेश व परीक्षा कार्य का सुचारू संचालन किया, ताकि कार्यशाला निर्बाध रूप से चल सके।
कार्यक्रम का संयोजन डॉ. निवेदिता लाल के मार्गदर्शन में हुआ, जिसमें श्रीमती युगेश्वरी साहू, श्रीमती नीलम धनसाय और श्रीमती तारा ठाकुर का योगदान सराहनीय रहा। इस दौरान दिग्विजय कॉलेज, साइंस कॉलेज और राठी कॉलेज की प्राध्यापिकाओं व महिला कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
