राजनांदगांव। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत द्वारा स्वर्गीय हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान समारोह 2026 का आयोजन 15 जुलाई 2026 (बुधवार) शाम 5.00 बजे विमतारा, मधु पिल्ले चौक, शांति नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया जाएगा। इस गरिमामय समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी, प्रधान संपादक, हरिभूमि समूह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् एवं समाजसेवी संजय अग्रवाल, संस्थापक एनआर स्टील, रायगढ़ करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. चितरंजन कर, पूर्व विभागाध्यक्ष (भाषा विज्ञान), पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर, राजभाषा हिंदी सलाहकार, रेल मंत्रालय, भारत सरकार तथा डॉ. पूर्णानंद मिश्रा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय शिक्षा अंजोर भारत उपस्थित रहेंगे।
इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए देशभर से लगभग 700 आवेदन प्राप्त हुए थे। सभी आवेदनों का गहन अध्ययन, मूल्यांकन एवं सत्यापन राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के उच्चस्तरीय पैनल द्वारा निर्धारित मानकों के आधार पर किया गया। चयन प्रक्रिया पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्ता आधारित रही। इस कठोर प्रक्रिया के बाद देश के विभिन्न राज्यों से 250 उत्कृष्ट शिक्षकों का अंतिम चयन सम्मान के लिए किया गया है।
उक्त पुरस्कार हेतु राजनांदगांव जिले से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टेड़ेसरा की शिक्षिका श्रीमती पारुल चतुर्वेदी का चयन हुआ है।
संस्था के अनुसार यह सम्मान केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पण का राष्ट्रीय अभिनंदन है। चयनित शिक्षकों ने अपने विद्यालयों और समुदायों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचारी शिक्षण पद्धतियों, बाल-केंद्रित गतिविधियों, नैतिक मूल्यों के संवर्धन, डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। ऐसे शिक्षकों का सम्मान नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा तथा पूरे देश में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा प्रदान करेगा। यह समारोह स्वर्गीय हरिवंश मिश्र जी, भूतपूर्व प्रधानपाठक की पुण्य स्मृति को समर्पित है। उनका संपूर्ण जीवन शिक्षा, अनुशासन, संस्कार और समाज सेवा के लिए समर्पित रहा।

ताज़ा ख़बर :
- मेहनतकश श्रमिकों के जीवन में शासन की योजनाएं ला रही महत्वपूर्ण परिवर्तन : डॉ. रमन सिंह
- गुरु पूर्णिमा पर आईटीबीपी के संजय यादव का सम्मान, नवोदय विद्यालय ने दी भावभीनी विदाई
- टांकापारा स्कूल में कीचड़ से गुजरने की मजबूरी, जर्जर भवन की छत से टपक रहा पानी : जितेन्द्र मुदलियार
- ऑल वॉलंटरी एसोसिएशन ने कबीर नगर आंगनवाड़ी में बांटी शैक्षणिक सामग्री
- करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा : भोले भँडा़री हैं शिव !
- “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ, जिला साहू संघ ने गुरू पूर्णिमा पर किया पौधरोपण
- आसिफ अली की पहल पर रेलवे ने हटाई नाली की दीवार, अंडरब्रिज क्षेत्र में जलनिकासी बहाल
- ‘आदि अमितान’ अभियान : पीएम जनमन यूनिवर्सल हेल्थ स्क्रीनिंग अभियान के तहत घर-घर पहुंच रही स्वास्थ्य सेवाएं
